शादी के बाद भी इन एक्ट्रेसेज़ ने दिखाया अपना जलवा जानें इनके बारे में

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। पहले वो समय था जब बॉलीवुड में एक्ट्रेस की शादी हो जाने के बाद उनका करियर पूरी तरह से ख़त्म हो जाता है। उन्हें काम नहीं मिलता, और गुमनामी के अंधेरो में कही खो जाती थीं लेकिन आज के दौर में कई एक्ट्रेसज़ हैं, जो शादी के बाद भी पर्दे पर कामयाबी की नई बुलंदियां छू ही हैं। उन्हें ना सिर्फ़ अच्छे किरदार मिल रहे हैं, बल्कि बॉक्स ऑफ़िस पर भी सफलता मिल रही है। दर्शक भी इन्हें खुले दिल से स्वीकार कर रहे हैं।

विद्या बालन उन्हींं एक्ट्रेस मे से एक हैं। विद्या प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ उन्होनें2012 में शादी की थी। और आज वो एक बच्ची की मां भी है लेकिन इसके बावजूद भी विद्या ने अक्षय कुमार की मिशन मंगल में लीड किरदार निबाकर बॉक्स ऑफ़िस पर 200 करोड़ से अधिक की सफलता हासिल की है। इसके बाद विद्या गणितज्ञ और ह्यूमेन कम्प्यूटर कही जाने वाली शकुंतला देवी की बायोपिक में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म को अनु मेनन डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फ़िल्म अगले साल रिलीज़ होगी।

अब हम बात कर रहे है प्रियंका चोपड़ा की जिसने पिछले साल ख़ुद से दस साल छोटे अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी की थी। लेकिन शादी के बाद भी प्रियंका बॉलीवुड से लेकर हॉलिवुड तक में भी अपना ख़ूब नाम कमा रही हैं। अब उनकी फ़िल्म द स्काई इज़ पिंक रिलीज़ होने वाली है, जिसके लिए प्रियंका को ख़ूब तारीफ़ें मिल रही हैं। शोनाली बोस के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में फरहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने 2018 में बिज़नेमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। अभी हाल ही में रिलिज हुई फिल्म द ज़ोया फैक्टर में नजर आयी है। यह एक वुमन ओरिएंटेड फ़िल्म है। अभिषेक शर्मा निर्देशित फ़िल्म में द ज़ोया फैक्टर की कहानी क्रिकेट और क़िस्मत के गठजोड़ पर आधारित है। फ़िल्म में दुल्कर सलमान उनके साथ हैं।

बॉलिवुड की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में से एक करीना कपूर ने सैफ़ अली ख़ान के साथ 2012 में शादी की थी। जिसके बाद वो एक बच्चे की मां भी बनी। मगर इसके बाद भी बेबो का करियर थमा नहीं। करीना इस साल अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज़ में फीमेल लीड रोल में दिखेंगी। यह फ़िल्म दिसम्बर में रिलीज़ होगी। शादी के बाद करीना ने कई कामयाब फ़िल्मों में काम किया है, जिनमें दबंग 2, सत्याग्रह, सिंघम रिटर्न्स, बजरंगी भाईजान, उड़ता पंजाब और वीरे दी वेडिंग जैसी कामयाब फ़िल्मों की हीरोइन बनीं।

रानी मुखर्जी ने 2014 में आदित्य चोपड़ा की लाइफ पार्टनर बनी। शादी के बाद रानी की मर्दानी रिलीज़ हुई, जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा बिज़नेस किया। पिछले साल आयी उनकी हिचकी हिट रही। अब रानी मर्दानी 2 में फीमेल लीड रोल में दिखेंगी और मर्दानी की तरह ही इस फ़िल्म में भी उनका किरदार उतना ही दमदार होगा।

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से 2018 में शादी की थी। शादी के बाद भी दीपिका की किस्मत के सितारे बुलंदियों पर है। शादी के बाद उनकी पहली फिल्म एसिड सर्वाइवर की कहानी पर आधारित छपाक रही। जिसमें उन्होनें एक एसिड अटैक सर्वायवर का रोल निभायाष रही हैं। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम की पहली विश्व कप पर जीत पर बन रही कबीर ख़ान की फ़िल्म 83 में वो पति रणवीर सिंह के साथ नज़र आयीं। रणवीर कपिल देव और दीपिका उनकी पत्नी रोमी के रोल में थीं।

sonam_kareena.jpeg

अनुष्का शर्मा ने 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी। शादी के समय अनुष्का 29 साल की थीं। अनुष्का अब मैरीड लाइफ़ एंजॉय करने के साथ फ़िल्मी करियर को भी बख़ूबी संभाल रही हैं। शादी के बाद अनुष्का संजू और सुई धागा जैसी फ़िल्मों की हीरोइन बनीं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment