लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) के घर पर कथित ड्रग पार्टी (Drug Party) के आरोपों को फिल्मकार ने निराधारा बताया है और इससे काफी नाराज हैं। साथ ही उन्होंने भविष्य में इस तरह के आरोपों से कानूनी तरीके से निपटने की बात कही है। बता दें कि पिछले माह करण जौहर ने अपने घर पर एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड में कई मशहूर सितारे शामिल हुए थे। इस पार्टी का एक वीडियो भी करण ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इसके बाद वीडियो पर काफी बवाल मचा था। कई लोगों ने स्टार्स पर पार्टी में ड्रग लेने का आरोप लगाया था।

हाल में करण ने एक कार्यक्रम के दौरान इस मामले पर बात करते हुए कहा,'कितनी हास्यास्पद बात है। लोग हल्की फुल्की चीजों का विश्लेषण करते हैं। अगली बार अगर लोग इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाएंगे तो हम इसे सख्ती से लेंगे और जरूरत पड़ने पर कानूनी तरीकों से निपटेंगे। यह दोबारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' साथ ही उन्होंने बताया,'पार्टी वाली रात उनकी मां ने भी डिनर उनके साथ किया और बातचीत की। जौहर ने कहा, क्या मैं पागल हूं कि अगर किसी ऐसे पदार्थ का सेवन वहां किया जाता तो मैं दोस्तों का वीडियो सबके सामने लाउंगा। मेरी मां भी उसी मंजिल पर रहती हैं जिस पर वह ड्राइंग रूम है। वह हमारे साथ थीं, हमारे साथ उन्होंने खाना खाया। हमने बातचीत की। यह उस तरह की शाम थी।'

वहीं विक्की कौशल ने बताया, 'जब ये वीडियो बना, उसके पांच मिनट पहले ही करण की मम्मी हीरू आंटी वहां पर थीं। उन्होंने हम सब पर गंगाजल छिड़का था। करण ने सिर्फ एक बार वीडियो नहीं बनाया। जो आप सबने देखा वो चौथा वीडियो था। पहले वीडियो में हम सब खुश थे। कैमरे को देखकर हे, हैलो बोल रहे थे। मगर बार बार वीडियो के सामने पोज नहीं कर सकते थे। रही बात मेरे कैमरे के सामने नाक को स्क्रैच करने की। तो वो नॉर्मल था। मुझे नहीं पता था कि इसका ड्रग्स से कोई लेना देना है।'
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss