पीएम नरेन्द्र मोदी को बॉलीवुड सेलेब्स ने दी जन्मदिन की बधाई, विवेक ने पोस्ट किया तो सनी किया ऐसे विश

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) 17 सितंबर को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ( Bollywood Celebs ) ने भी अपने-अपने तरीके से पीएम मोदी को बर्थडे पर शुभकामनाएं दी हैं। परेश रावल ( Paesh Rawal ) , अनुपम खेर ( Anupam Kher ) से लेकर अनिल कपूर ( Anil Kapoor ) सहित अपने सेलेब्स ने मोदी को जन्मदिन की बधाईयां दी हैं। पीएम मोदी की बायोपिक में लीड भूमिका निभाने वाले एक्टर विवेक ओबरॉय ( Vivek Oberoi ) ने एक खास कविता के साथ ही पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उऩ्होने ये कविता खुद लिखकर अपना वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया।

अनुपम खेर का मैसेज
अनुपम ने ट्विटर पर विश करते हुए लिखा- प्रधानमंत्री जी। आपको जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हम सभी आपके स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की प्रार्थना करते हैं।

विवेक ओबेरॉय ने पोस्ट किया वीडियो
पीएम नरेन्द्र मोदी की बायोपिक में उनका रोल निभाने वाले विवेक ओबेरॉय ने वीडियो पोस्ट किया है। विवेक ने मैसेज भी लिखा- हमारे प्यारे पीएम को जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं। मोदी जी को एक गर्वित भारतीय की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिन्द।

अनिल कपूर का मैसेज
अनिल कपूर ने लिखा- नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। हमारे देश को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ एक और साल आपकी प्रतीक्षा कर रहा है।

सनी देओल ने किया विश
सनी ने लिखा- नरेन्द्र मोदी जी आपको जन्मदिन की बधाई। आप इसी तरह पूरे जोश के साथ देश की सेवा करते रहें। आपका समर्पण, प्रतिबद्धता और न्यू इंडिया बनाने की सोच हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी। मैं आपकी लम्बी उम्र और स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं। जन्मदिन की शुभकामनाएं।

दलेर मेहंदी का संदेश
सिंगर दलेर मेहंदी ने लिखा- प्रधानमंत्री मोदी जी आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। परमात्मा आपको दीर्घ आयु और कंचन काया बख्शे, रब राखा, आपका दलेर मेहंदी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment