लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ना सिर्फ बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेर रही हैं, बल्कि उनका नाम देश की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में भी शामिल हो गया है। हाल ही में फॉर्च्यून इंडिया की ओर से जारी की गई टॉप-50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में अनुष्का का नाम शामिल है।
लिस्ट में स्थान पाने वाली इकलौती एक्ट्रेस
खास बात यह है कि अनुष्का इस लिस्ट में स्थान बनाने वाले इकलौती एक्ट्रेस हैं और उनकी उम्र भी सबसे कम है। बता दें कि इस लिस्ट में वह 39वें स्थान पर हैं। पहले स्थान पर जिया मोदी का नाम है, जो भारत में कॉर्पोरेट लॉ में निर्विवाद नेता के रूप में जानी जाती हैं। इस लिस्ट में कई बिजनेस टायकून महिलाओं का नाम भी शामिल किए गए हैं।

अनुष्का के बारे में लिखा
यह लिस्ट जारी करने वाली कंपनी ने अभिनेत्री के बारे में लिखा, 'अनुष्का शर्मा अपनी क्लॉदिंग लाइन सहित कई और ब्रांड्स का चेहरा हैं। वह एक प्रोड्यूसर भी हैं। क्लीन स्लेट फिल्म्स, जिसे शर्मा ने तब स्थापित किया था जब वह 25 साल की थीं, इसने 'एनएच10', 'फिल्लौरी' और 'परी' जैसी तीन कम बजट की हिंदी फिल्मों को बनाया है।
डिजिटल स्पेस में भर रखा कदम
अनुष्का के प्रोडक्शन में बनी हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीबन 40 करोड़ रुपए तक की कमाई की है। बॉलीवुड से परे जाकर, क्लीन स्लेट फिल्म्स ने एक फीचर फिल्म 'बुलबुल' और एक वेब सीरीज 'माई' को बनाने के लिए नेटफ्लिक्स के साथ भी करार किया है। वह एक और वेब सीरीज को तैयार करने पर काम कर रही हैं।
गौरी खान
बॉलीवुड की मोस्ट पावरफुल महिलाओं की बात की जाए तो इनमें गौरी खान का भी नाम शामिल हैं। शाहरुख की पत्नी गौरी एक भारतीय फिल्म निर्माता होने के साथ डिजाइनर भी हैं। गौरी ने मुकेश अंबानी, रोबर्टो कावाली और रॉफ लौरेन जैसे उच्च प्रोफाइल लोगों सहित करण जोहर,जैकलिन फर्नांडीस और सिद्धार्थ मलहोत्रा जैसे मशहूर बॉलीवुड स्टार्स के लिए काम किया है। वो फिल्म निर्माण कम्पनी 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' और इसकी सहायक कंपनियों की सह-संस्थापक और सह-अध्यक्ष हैं। वर्ष 2018 में वो फोर्च्यून की 'सबसे शक्तिशाली 50 महिलाओं' की सूची में शामिल हुई थीं।

एकता कपूर
कंटेंट क्वीन एकता कपूर का नाम भी फॉर्च्यून इंडिया की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो चुका है। उन्हें पिछले वर्ष वर्ष 2018 में भारत की सबसे शक्तिशाली महिला सूची में सम्मानित किया गया। बता दें कि एकता कपूर टीवी की जानी मानी प्रोड्यूसर हैं। इसके साथ ही वह अब बॉलीवुड फिल्में भी बना रही हैं। उनके साथ 1000 से ज्यादा लोग काम करते हैं। इसके अलावा कई फ्रीलांसर भी हैं। अभी टीवी पर उनके 14 शो ऑनएयर हैं। इसके अलावा डिजिटल पर 42 शो।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss