लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

अक्षय कुमार (AKshay Kumar) के फैंस के लिए दोहरी खुशी का मौका है। कल वे अपना 52वां बर्थडे (Akshay Kumar Birthday) बनाएंगे। इस मौके पर उनकी आगामी फिल्म की घोषणा भी होने वाली है। यशराज फिल्म्स पीरियड ड्रामा फिल्म 'पृथ्वीराज' का निर्माण कर रहा है। यह फिल्म निडर और पराक्रमी राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। इसमें अक्षय इस योद्धा राजा की भूमिका निभा रहे हैं। निर्माताओं ने एक्टर के 52 वें जन्मदिन पर अपने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की घोषणा करने का फैसला लिया है। इस बारे में अक्षय ने कहा,'मैं भारत के सबसे निडर और साहसी राजाओं में से एक पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाऊंगा, और यह वास्तव में सम्मान की बात है। मेरे जन्मदिन पर होने वाली इस घोषणा ने वास्तव में मेरे लिए इसे और अधिक विशेष बना दिया है।' यह फिल्म वर्ष 2020 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।
किया मार्शल आर्ट ट्रेनर का काम
अक्षय का मूल नाम 'राजीव भाटिया' है। उनका जन्म 9 सितंबर, 1967 को पंजाब के अमृतसर में एक मध्यम वर्गीय पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका बचपन दिल्ली में बीता। अक्षय कुमार ने अपने ढ़ाई दशक लंबे सिने कॅरियर में लगभग 100 फिल्मों में काम किया है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अक्षय कुमार बैंकॉक चले गए और वहां बावर्ची यानी कुक का काम करने लगे। इस दौरान वह वहां मार्शल आर्ट सीखा करते थे। बैंकॉक से लौटने के बाद वह मुंबई आ गए और मार्शल आर्ट ट्रेनर का काम करने लगे। इसी दौरान अक्षय की मुलाकात फिल्मकार प्रमोद चक्रवर्ती से हुई और उनसे अपनी फिल्म 'दीदार' में काम करने की पेशकश की। हालांकि इससे पहले उनकी फिल्म 'सौगंध' प्रदर्शित हो गई।

आज सबसे रईस एक्टर्स में शामिल
पिछले दिनों फोर्ब्स ने दुनिया के 100 सबसे ज्यादा कमाई वाले सेलेब्रिटी की लिस्ट जारी की थी। उसमें भारत से सिर्फ अक्षय कुमार का नाम शामिल था। 2019 की हाइएस्ट पेड सेलेब्रिटी लिस्ट में अक्षय का 33वां नंबर हैं। इसके अलावा फोर्ब्स ने दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट भी जारी की थी। इस लिस्ट में अक्षय का नाम चौथे स्थान पर रहा। इस लिस्ट में अक्षय कुमार के अलावा किसी भी बॉलीवुड एक्टर का नाम शामिल नहीं था।

ऐसे मिला 'खिलाड़ी कुमार' नाम
इस बीच निर्देशक अब्बास मस्तान की नजर अक्षय कुमार पर पड़ी। उन्होंने उनसे अपनी फिल्म 'खिलाड़ी' (1992) में काम करने का प्रस्ताव किया। रहस्य और रोमांच से भरी यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई और वह काफी हद तक इंडस्ट्री में पहचान बनाने में कामयाब हो गए। इसके बाद अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में 'खिलाड़ी कुमार' के नाम से मशहूर हो गए। इसके बाद फिल्मकारों ने उन्हें लेकर 'खिलाड़ी' टाइटल वाली कई फिल्मों का निर्माण किया। इनमें 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी', 'खिलाडियों का खिलाड़ी', 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी', 'इंटरनेशनल खिलाड़ी', 'खिलाड़ी 420' आदि है।
हर जोनर में किया एंटरटेन
वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म 'हेराफेरी' अक्षय की महत्वपूर्ण फिल्म में शुमार की जाती है। प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म से पहले लोगो की धारणा थी कि अक्षय केवल मारधाड से परिपूर्ण अभिनय ही कर सकते हैं। लेकिन इस फिल्म में उन्होंने अपने कारनामों से दर्शको को हंसाते हंसाते लोटपोट कर दिया। वर्ष 2001 में उनको अब्बास-मस्तान के साथ एक बार फिर से फिल्म 'अजनबी' में काम करने का अवसर मिला। फिल्म में उनका यह किरदार ग्रे शेडस लिये हुए था। इसके बावजूद वह दर्शको का दिल जीतने में सफल रहे। इस फिल्म के लिये वह सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित भी किये गए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss