इस एक्ट्रेस ने खुद को बताया मां दुर्गा का अवतार, माता के चेहरे की जगह लगाई अपनी तस्वीर

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। टीवी स्टार और मॉडल सोफिया हयात अपनी लाइफस्टाइल और तस्वीरों के चलते अक्सर सुर्ख़ियों में रहती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है जिसके चलते उनको लोगों की गालियां सुननी पड़ रही है।सोफिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इन वीडियो की वजह से उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है। कई ट्रोल्स ने तो भद्दे कमेंट भी किए। एक यूजर का कमेंट पढ़कर सोफिया भी चौंक गईं। दरअसल, यूजर ने सोफिया की पोस्ट पर धमकी भरे अंदाज में उनका मोबाइल नंबर तक मांग डाला।

क्या है मामला-

हाल ही में सोफिया हयात ने अपने इंस्टाग्राम नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा को लेकर वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने खुद को मां दुर्गा के अवतार में प्रस्तुत किया है और मां दुर्गा के चेहरे की जगह उन्होंने अपनी तस्वीर लगा रखी है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ सोफिया ने लिखा , 'नवरात्रि यानी की भारतीयों का एक ऐसा त्यौहार जिसमें नव दिन बेहद ही पवित्र माने जाते हैं। इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। ये हिंदू धर्म के चंद्र कैलेंडर के अनुसार नौ शुभ दिनों में आते हैं। उत्सव की नौ रातें (नवरत्रि) देवी दुर्गा के नौ अवतारों का स्मरण कराती हैं।सभी महिलाएं दुर्गा का स्वरूप है। सोफिया ने आगे लिखा, मैं दुर्गा हूं, मैं मां काली,, मां सरस्वती, पार्वती और मदर मैरी भी हूं। मैं सभी हूं।सभी को नवरात्रि को ढेर सारी शुभकामनाएं।'

sofia_hayat.jpg

सोफिया के इस पोस्ट के बाद यूजर उनको गाली तक दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''सोफिया आप पर शर्म आती है।' वही एक अन्य यूजर ने धमकी भरे अंदाज में उनका मोबाइल नंबर तक मांग लिया। बताते चलें पिछले साल सोफिया अपनी शादी टूटने की वजह से सुर्खियों में रही थीं। सोफिया शादी के एक साल बाद पति से अलग हो चुकी हैं। उन्होंने पति को फ्रॉड बताकर घर से निकाला था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment