लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनु मलिक के छोटे भाई अबु मलिक इंडस्ट्री में अच्छी पकड़ रखते हैं। वह खुद भी कंपोजर व सिंगर हैं। वह लाइव शोज ऑर्गनाइज करवाते हैं। हाल ही अबु चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' का हिस्सा बने। हालांकि अब वे बिग बॉस के घर से एलिमिनेट हो चुके हैं। 3 हफ्ते बिग बॉस के घर में गुजारने के बाद अबु ने पत्रिका एंटरटेनमेंट के साथ शो के बारे में,घर के अंदर के माहौल पर अपने अनुभव साझा किए।
[MORE_ADVERTISE1]
बदल रहा है घर का माहौल
शो का विनर कौन हो सकता है। इस सवाल पर अबु मलिक ने कहा कि उनकी नजर में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज 'बिग बॉस 13' में जीत के प्रबल दावेदार हैं। उनका कहना है कि दोनों कंटेस्टेंट अपने दिमाग से और मजबूती के साथ खेल रहे हैं। दर्शक भी इनको पसंद कर रहे हैं। बाकी कंटेस्टेंट्स भी ठीक खेल रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अब धीरे-धीरे घर का माहौल बदलता जा रहा है।

सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अच्छी बॉडिंग
घर में सबसे अच्छी बॉन्डिंग पर उन्होंने बताया कि घर में सिद्धार्थ शुक्ला सभी का ख्याल रखते हैं। खासतौर पर अपने से बड़ों को काफी सम्मान देते हैं। वह साफ दिल के इंसान है और किसी का बुरा नहीं सोचते। घर के माहौल को देखते हुए सिद्धार्थ खुद को शांत रखते हैं। यदि कोई किसी बात को लेकर बहस करता है तो वह समझाने की कोशिश करते हैं। वह अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सजग रहते हैं।

दोबारा जाना चाहते हैं 'बिग बॉस' में
अबु फिर से बिग बॉस में जाने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने कहा कि यदि वाइल्ड कार्ड के जरिए उनको 'बिग बॉस' में दोबारा जाने का मौका मिला तो वे जरूर जाएंगे। उनका कहना है इस बार वह सभी की बैंड बजाएंगे। वह वो सब करना चाहेंगे जो सभी कंटेस्टेंट्स इस समय घर में कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पहले से ज्यादा मस्ती और एंटरटेनमेंट करना चाहते हैं। उन्होंने अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही उनके कुछ गाने रिलीज होने वाले हैं और उम्मीद करते हैं फैंस को ये पसंद आएंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss