लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। बॉलीवुड के इस रंगीन पर्दे में कभी इस एक्ट्रेस का राज हुआ करता था जिसका चेहरा सामने आते ही इसकी अदाकारी लफ्जों से नही बल्कि आंखों से ही बोलने लगती थी इनका अभिनय वाकई काबिलेतारीफ था। ऐसी दमदार अदाकारी को लोग देखते ही रह जाते थे। मरहूम एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बारे में हम आज बात कर रहे है।
अपने सशक्त अभिनय से अपनी खास पहचान बनाने वाली स्मिता पाटिल का जन्म 17 अक्टूबर 1956 में हुआ था। सावली सलोनी से रंग कि स्मिता के चेहरे पर हमेशा मुस्कराहट बनी रहती थी। तभी तो इनकी मां विद्या ताई पाटिल ने इनका नाम स्मिता रख दिया। यह मुस्कान आगे चलकर भी उनके व्यक्तित्व का सबसे आकर्षक पहलू बनी। स्मिता पाटिल अपने गंभीर अभिनय एंव संवेदनशील किरदारों के लिए जानी जाती थी। स्मिता पाटिल का फिल्मी करियर भले ही बहुत ही कम समय का रहा हो लेकिन उनकी दमदार अदाकारी ने लोगों के जेहन में एक खास जगह बनाई हैं। जिसे आज तक कोई नही भूल पाया है। हालांकि मात्र 31 साल की उम्र में वे इस दुनिया को अलविदा कह गईं। लेकिन अचानक हुई उनकी मौत आज भी रहस्यमयी है।

स्मिता पाटिल के बारे में कहा जाता है कि जब वो एक च्चे की मां बनी थी उसी दौरान उनको वायरल इन्फेक्शन की वजह से ब्रेन इन्फेक्शन हुआ था। प्रतीक के पैदा होने के बाद वो घर आ गई थीं। वो अपने मासूम से बच्चे को चोड़कर हॉस्पिटल जाने को तैयार नहीं हुई। जब इन्फेक्शन काफी बढ़ गया तो उन्हें जसलोक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर आगे चलकर स्मिता के अंग एक के बाद एक फेल होते चले गए।' जीवन के आखिरी दिनों में स्मिता का राजबब्बर के साथ रिश्ता भी ज्यादा खास नही चल रहा था।

स्मिता पाटिल की एक बात जो आगे चलकर सच साबित हुई
एक बार स्मिता पाटिल ने राज कुमार को एक फिल्म में लेटकर मेकअप कराते हुए देखा था तब उन्होनें अपने मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत से कहा था कि मेरा भी इसी तरह से मेकअप करो तो मैंने कहा कि मैडम मुझसे ये नहीं होगा। ऐसा लगेगा जैसे किसी मुर्दे का मेकअप कर रहे हैं।'और उनकी यह इच्छा भी थी कि उनका मेकअप इसी तरह से किया जाए। लेकिन उनका मेकअप उसी मेकअप आर्टिस्ट ने किया जब उनके शव को सुहागन बनाकर अतिम विदाई देनी थी। शायद ही दुनिया में ऐसा कोई मेकअप आर्टिस्ट होगा जिसने इस तरह से मेकअप किया हो।' स्मिता के शव का उसी तरह से मेकअप किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss