लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
नई दिल्ली। महेन्द्र सिंह धोनी और उनकी बेटी जीवा धोनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वहीं जीवा धोनी एक ऐसी बच्ची हैं जिनमें फूल एनर्जी है और उनकी कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती हैं। हाल में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में आपको साथ में रणवीर सिंह भी दिखाई देंगे।
आप जो तस्वीर देख रहें दरअसल ये पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह ने अपने इस्टांग्राम से पोस्ट की है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए धोनी पोस्ट पर कैप्शन लिखते हुए कहा- जीवा ने पूछा कि पापा इन्होंने "मेेरे ग्लासेस क्यूं पहने हैं" वो अपने ग्लासेस को चैक करने ऊपर गई। जाती हैं। और फिर कहती हैं कि मेरे ग्लासेस तो मेरे पास ही है। उन्होंने ये भी लिखा है कि वो सिर्फ साढ़े चार साल की ही हैं अगली बार जब वो रणवीर सिंह से मिलेंगी तो उन्हें बताएंगी कि उनके पास भी रणवीर सिंह जैसे ही ग्लासेस हैं। इसके बाद रणवीर सिंह ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा 'फैशनिस्ट' और उन्हें एक रेड कर्लर का दिल भी दिया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss