शाहरुख ने अमिताभ-सलमान को छोड़ा पीछे, ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स पाने वाले इंडियन सेलिब्रिटी बनें

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। बॉलीवुड सितारे जंहा एक तरफ अपनी फिल्मों की वजह से दर्शकों के बीच लोकप्रिय बने रहते हैं। वहीं वो सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशन्ल लाइफ से जुड़ी कई जानकारियों फैंस के बीच शेयर करते रहते हैं। फैंस भी उनसे कमेंट करके और लाइव करके बात करते हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड के कुछ सितारें सोशल मीडिया पर राज कर रहे हैं। जिनमें से एक हैं बॉलीवुड के बादशाह खान। जिनके इंडियन सेलीब्रिटी में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हो चुके हैं।

शाहरुख खान के फैन्स की भरमार देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब है। ऐसे में हाल ही में किंग खान ने ट्विटर पर 39 मीलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा छू लिया है। इस आंकड़े ने शाहरुख को ट्विटर पर सबसे ज़्यादा फॉलोवर्स वाला पहला इंडियन सेलिब्रिटी बना दिया है। शाहरुख के फैंस इस खुशी को ट्विटर पर खूब शेयर कर रहे हैं।

ट्विटर पर SRK तेज़ी से ट्रेंड कर रहा है। फैंस शाहरुख को अलग-अलग पोस्टर्स बनाकर विश कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, बधाई शाहरुख 39 मीलियन तक पहुंचने के लिए, "मौके मिलते नहीं हैं सफल इंसान खुद मौके बना लेते हैं।"

 

तो एक यूजर ने लिखा, "शाहरुख आज भी दुनिया पर राज कर रहे हैं।"

बता दें की ट्विटर पर इस रेस में दूसरे नंबर पर अमिताभ बच्चन हैं। उनके 38.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं। तो वहीं सलमान तीसरे नंबर पर हैं। उनके 38.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। कुछ दिन पहले ही शाहरुख ने #AskSRK नाम से एक सवाल जवाब सेशन किया था जिसमें फैंस ने उनसे कई सारे सवाल पूछे थे। एक फैन ने पूछा की शाहरुख आप बॉलीवुड से गायब क्यों हो गए हैं। तो शाहरुख ने बड़ा मज़ेदार जवाब दिया की मैं खुद बॉलीवुड हूं। जो वायरल भी हुआ।

 

वैसे तो शाहरुख फिल्मों से भले ही दूर हैं लेकिन जल्द ही वो हॉलीवुड सेलिब्रिटी डेविड लेटरमैन के शो 'माय नेक्सट गेस्ट नीड्स नो इंट्रोडक्शन' में दिखाई देंगे। जिसमें उनके घर मन्नत के दर्शन भी होंगे। फैंस इस एपिसोड का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। साथ ही शाहरुख की नेक्सट फिल्म की अनाउंसमेंट के लिए भी बेकरार हैं ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment