प्रियंका चोपड़ा को भारी पड़ा 'भारत' छोड़ना नहीं चली द स्काई इज पिंक

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भले ही बॉलीवुड की फिल्म को छोड़ हॉलीवुड में अपनी एंट्री मारने की सोची थी लेकिन उनका ये फैसला उनके लिए काफी भारी पड़ गया। क्योकि तकरीबन 50 करोड़ की लागत में बनी फिल्म द स्काई इज पिंक बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में सिर्फ 10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। लेकिन धीरे धीरे इस फिल्म के बिजनेस में गिरावट आने लगी। और उम्मीद यह देखने को मिल रही है कि एक मध्यम बजट की फिल्म के लिए ये बुरा प्रदर्शन है।

प्रियंका चोपड़ा काफी लंबे समय से अमेरिका में हॉलीवुड फिल्म बेवॉच और अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको की शूटिंग में लगी थीं। आखिरी बार वह भारतीय फिल्म जय गंगाजल में नजर आई थीं। जो कि तकरीबन साढ़े तीन साल पहले रिलीज हुई थी। लंबे समय के बाद जब प्रियंका की वापसी हुई तो उनकी यह फिल्म इतनी बुरी होगी इसकी उम्मीद किसी ने भी नही की थी। जिसकी बजह थी भारत छोड़ना ।

the_sky_is_pink-1.jpeg

ये बात तो हम सभी जानते है कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म भारत से बॉलीवुड में वापसी करने वाली थीं। लेकिन अपनी शादी का कारण बताते हुए उन्होंने अचानक ही इस फिल्म से किनारा काट लिया। ये फैसला उन्होंने उस वक्त लिया जब सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा की वापसी की खबर आम हो चुकी थी। प्रियंका के अचानक फिल्म को छोड़ देने से सलमान खान से लेकर प्रोड्यूसर्स तक सभी नाराज हुए थे और उनके बयानों में ये बात साफ नजर भी आई थी।

सलमान खान ने कई जगहों पर प्रियंका के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया और प्रोड्यूसर्स ने कहा कि प्रियंका ने उन्हें बताना तक जरूरी नहीं समझा। इससे न सिर्फ सलमान खान के फैन्स प्रियंका के खिलाफ हो गए बल्कि उनके खुद के फैन्स में भी प्रियंका की इमेज निगेटिव होने लगी। इसके अलावा इतने वक्त तक बॉलीवुड से कट जाना भी प्रियंका के लिए नुकसान का सौदा रहा। क्योंकि उनकाे फैन फॉलोअर्स भी कम होने लगे थे।
ऐसे माना जा रहा है कि प्रियंका को भारत छोड़कर विदेश में जाकर अपनी नई शुरुआत करने का उनका फैसला गलत रहा है। साथ ही प्रियंका चोपड़ा का फिल्म भारत छोड़कर अचानक से एक इमोशनल थीम की फिल्म साइन करना भी उनके लिए नुकसान का सौदा रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment