भंसाली फिर पर्दे पर दिखाएंगे दीपिका-रणवीर का रोमांस!

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली एक बार फिर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर फिल्म बना सकते हैं। संजय लीला भंसाली ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की घोषणा की है। इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य किरदार में नजर आएंगी। कुछ दिनों पूर्व भंसाली की फिल्म 'इंशाल्लाह' काफी चर्चा में थी। लेकिन सलमान खान के फिल्म छोड़ देने के बाद यह बंद हो गई। इसके बाद भंसाली ने आलिया भट्ट के साथ अगली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की घोषणा की थी।

 

[MORE_ADVERTISE1]भंसाली फिर पर्दे पर दिखाएंगे दीपिका-रणवीर का रोमांस![MORE_ADVERTISE2]

यह फिल्म हुसैन जैदी के उपन्यास 'द माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' पर बेस्ड है। भंसाली जल्द ही अपनी अगली फिल्म की भी घोषणा करेंगे। पिछले महीने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को भंसाली के ऑफिस में देखा गया था। चर्चा है कि एक बार फिर से यह जोड़ी भंसाली की फिल्म में दिखाई दे सकती है।

 

[MORE_ADVERTISE3]भंसाली फिर पर्दे पर दिखाएंगे दीपिका-रणवीर का रोमांस!

इसके अलावा कुछ दिन पहले कार्तिक आर्यन भी संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर दिखे थे। कार्तिक भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं। गौरतलब है कि भंसाली ने रणवीर-दीपिका को लेकर 'गोलियों की रासलीला :रामलीला','बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment