BOX OFFICE पर दिखा 'सांड की आंख' का जलवा, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। इस बार दिवाली के मौके पर तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'सांड की आंख' रिलीज हुई है। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ की कमाई की थी लेकिन दूसरे दिन तो फिल्म ने कमाल कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 9 करोड़ के आसपास की कमाई की है।

[MORE_ADVERTISE1]
[MORE_ADVERTISE2]

दरअसल, इस शुक्रवार, 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में एक साथ तीन फिल्में रिलीज हुई है। जिसके चलते 'सांड की आंख' को 'हाउसफुल 4', और 'मेड इन चाइना' से बड़ी टक्कर मिल रही है। लेकिन तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'सांड की आंख' इसके बाद भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दो दिनों में 13,5 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने अच्छा बताया है।

[MORE_ADVERTISE3]अब दिल्ली में टैक्स फ्री हुई 'सांड की आंख', तापसी ने ऐसे जताई खुशी

बता दें कि तापसी और भूमि की फिल्म 'सांड की आंख' की कहानी यूपी के बागपत की चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है। फिल्म में तापसी और भूमि के साथ विनीत कुमार सिंह और प्रकाश झा भी अहम रोल में हैं। वहीं फिल्म को तुषार हीरानंदानी ने डायरेक्ट किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment