लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वो सोशल मीडिया पर संदेश देते रहते हैं, साथ ही कई फोटोज भी शेयर करते हैं। देश-विदेश में ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काफी फॉलोअर्स हैं। ऐसे में हाल ही में पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर30 मिलियन (3 करोड़) फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं। इंस्टाग्राम पर इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग के बावजूद पीएम मोदी अभी भी दो लोगों से पीछे हैं। वो दो लोग और कोई नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण हैं। अब आपको तीनों के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के बारे में बताते हैं-
पीएम नरेन्द्र मोदी
पीएम मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 30 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही अभी तक वो 350 सोशल मीडिया पोस्ट कर चुके हैं। वहीं पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर किसी को भी फॉलो नहीं करते हैं। यानि कि उनकी फॉलोइंग लिस्ट शून्य है।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका के इंस्टाग्राम पर उनके 45.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि उनके पोस्ट भी हजारों की संख्या में हैं। प्रियंका अभी तक कुल 2979 पोस्ट कर चुकी हैं। वहीं बात करें उनकी फॉलोइंग लिस्ट की तो प्रियंका 472 लोगों को फॉलो करती हैं।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम पर कुल 39.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जबकि वो खुद 104 लोगों को फॉलो करती हैं। इसके साथ ही वो अभी तक कुल 984 पोस्ट कर चुकी हैं। दीपिका अक्सर अपने फैंस के लिए अपने खूबसूरत फोटोशूट्स शेयर करती रहती हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss