मुंबई : आरे में पेड़ों की कटाई के खिलाफ फूटा बॉलीवुड का गुस्सा, Social Media पर बड़े-बड़े सितारों ने किया विरोध

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

Aarey Protest LIVE : बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला सुर्खियों में है। मेट्रो कार शेड बनाने के लिए पेड़ काटने को लेकर आए बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले का जमकर विरोध हो रहा है। आम लोगों के बाद अब बॉलीवुड सितारे भी विरोध पर उतर आए हैं। बॉलीवुड स्टार सोशल मीडिया पर ट्वीट कर पेड़ काटे जाने का विरोध कर रहे हैं।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरे कॉलोनी को जंगल घोषित करने की याचिकाओं को खारिज कर दिया था उसके बाद से ही क्षेत्र में पेड़ काटे जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। लोग पेड़ों की कटाई को लेकर जमकर विरोध कर रहे हैं। इसी बीच पुलिस और स्थानीय लोगों में भी झगड़ा और धक्का-मुक्की जैसी वारदात हुई है। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने इलाके में धारा 144 भी लागू कर दी है।

वहीं, मुंबई के इस मामले ने अब तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। पेड़ काटे जाने के विरोध में बॉलीवुड के सितारे भी पीछे नहीं हट रहे हैं। स्टार सोशल अकाउंट पर आक्रोश जता रहे हैं।

फरहान अख्तर, जॉन अब्राहम, उर्मिला मतोड़कर, स्वरा भास्कर, विशाल ददलानी, दीया मिर्जा समेत कई एक्टर-एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पेड़ काटे जाने को लेकर विरोध किया। आइए बताते हैं आपको किस सितारे ने विरोध में क्या लिखा..

फरहान अख्तर ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से #Aarey #GreenIsGold #Mumbai जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल करते हुए लिखा कि 'रात में पेड़ों को काटना एक दयनीय प्रयास है। जो ऐसा कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं, वो भी जानते हैं कि ये गलत है'

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने विरोध करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बीएमसी को टैग किया और वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'क्या यह अवैध नहीं है? आरे में अभी यह हो रहा है। क्यों? कैसे?

स्वरा भास्कर-और ये शुरू हो गया। आरे जंगल नष्ट हो रहे हैं। वहीं बॉलीवुड फिल्म मेकर ओनिर ने भी लिखा, अंधेरे में हमारे पेड़ों पर कुल्हाड़ी गिर रही है। RIP आरे फोरेस्ट। हम तुम्हें नहीं बचा पाए। मेरा दिल यह जानने के लिए टूट जाता है कि सुबह तक कई खड़े पेड़ मानव लालच में पड़ गए होंगे।

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने विरोध करते हुए लिखा, 'आरे दुनिया का एकमात्र शहरी जैव विविधता वाला जंगल है, जो हमारा लंग्स हैं। हमें इसे सुरक्षित रखने के लिए आगे आना चाहिए, बोलना चाहिए, प्रदर्शन करना चाहिए..विकास के खिलाफ नहीं, मेट्रो के खिलाफ नहीं। सिर्फ आरे या किसी और जंगल के लिए जो खतरे में हैं।

स्वरा भास्कर ने भी किया ट्वीट

विशाल ददलानी ने आरे के पेड़ों को काटे जाने का किया विरोध

बता दें कि मुंबई के आरे क्षेत्र में एक मेट्रो कार शेड बनना है। इस मेट्रो कार शेड को बनाने में लगभग 2700 पेड़ काटे जाने है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद पेड़ों की कटाई शुरू भी हो चुकी है। इसी बात का विरोध चल रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment