लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | रफ्तार (Raftaar) इंडस्ट्री के बेहतरीन रैपर हैं ये तो आप सभी जानते हैं। उनके गानों के लोग दीवाने हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि रफ्तार करियर की इस सफलता तक कैसे पहुंचे। हाल ही में रफ्तार ने अपनी लाइफ जर्नी के बारे में खुलासा किया है। रफ्तार ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी सेल्समैन की नौकरी छोड़कर म्यूजिक को पैशन बनाया। इस पर रफ्तार के पिता ने उनका पूरा सपोर्ट किया और वो म्यूजिक को फॉलो करने लगे।
रफ्तार (Raftaar) ने ये भी साझा किया कि उन्होंने लिखना कैसे शुरु किया। उन्होंने कहा कि वो 7वीं में थे तब से लिखने लगे थे। लेकिन उन्हें रैप के बारे में नहीं पता था, उन्होंने जो लिखा था वो उसे अच्छा राइम मानते थे। इसके बाद रफ्तार के दोस्त ने एक बार उन्हें सीडी दी जिसमें एमिनम और लिंकिन पार्क के गाने थे। इसमें बैंड क्वीन का रीमिक्स भी था। गाना सुनने के बाद उन्हें लगा कि वो उनके राइम से काफी मिलता जुलता था। प्यार मोहब्बत से दूर वो कुछ अलग बनाना चाहते थे जिससे वो खुद को जोड़ पाएं। यहीं से रफ्तार के गानों की शुरुआत हुई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss