लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का कल 2 नवंबर को जन्मदिन है। शाहरुख के फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। यंहा तक कि बॉलीवुड स्टार्स भी शाहरुख खान के फैन हैं। ऐसे ही एक जबरा फैन हैं एक्टर राजकुमार राव हैं जो शाहरुख के बहुत बड़े फैन हैं। वैसे तो राजकुमार को कई बार एसआरके की मिमिक्री भी करते देखा गया है लेकिन उनके लिए खास रहा साल 2019।
[MORE_ADVERTISE1]
राजकुमार राव ने हाल ही में नेहा धुपिया के रेडियो शो में इस बात का खुलासा किया कि एक दौर था जब वो शाहरुख खान के घर के बाहर घंटो उनका वेट करते रहते थे। राजकुमार ने शो नो फिल्टर नेहा में बताया कि वो शाहरुख के घर मन्नत के बाहर कई घंटे बैठे रहते थे ताकि उन्हें किंग खान एक झलक दिख जाए। हालांकि उन्हें शाहरुख नहीं दिखे थे लेकिन गौरी खान की एक झलक उन्होंने जरुर देखी थी।
[MORE_ADVERTISE3]Chaiyya Chaiyya + @iamsrk = ❤
— COLORS (@ColorsTV) April 13, 2019
Watch him and @RajkummarRao take the stage at #Filmfare2019 on 20th April, Saturday at 9 PM. @filmfare
Anytime on @justvoot. pic.twitter.com/ii46BgktWU
राजकुमार राव ने साल 2019 के फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में शाहरुख खान के साथ परफॉर्म किया था। ये मोमेंट उनके लिए काफी खास था। राजकुमार राव इसके बाद इतने खुश थे कि उन्होंने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने अपनी डांस परफॉर्मेंस का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था कि उन्हें उनके आइडल के साथ डांस करने का मौका मिला। उनका सपना पूरा हो गया। राजकुमार ने शाहरुख की ही फिल्म दिल से के गाने चल छइआं छइयां.. पर फरफॉर्म किया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss