लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ( sanjay leela bhansali ) की अगली मूवी 'बैजू बावरा' ( baiju bawra ) को लेकर कई दिनों से खबरें सामने आ रही हैं। पहले चर्चाएं थी कि इस फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह लीड किरदार निभा रहे हैं, वहीं ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार संजय ने इस प्रोजेक्ट के लिए ऋतिक रोशन ( hrithik roshan ) को अप्रोच किया है। उन्होंने ऋतिक को स्क्रिप्ट सुना दी है और उन्हें फिल्म की कहानी काफी पसंद आई है।
[MORE_ADVERTISE1]
[MORE_ADVERTISE2]
संगीतकार का किरदार निभाएंगे ऋतिक
बताया जा रहा है कि 'बैजू बावरा' में ऋतिक क्लासिकल संगीतकार का किरदार निभा सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो पूरे 9 साल बाद एक बार फिर संजय और ऋतिक साथ काम करते दिखेंगे। हालांकि अभी स्टार को लेकर आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
बैजू बावरा की कहानी
ऋतिक से पहले रणवीर को इस मूवी के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन 'तख्त' ( takht ) फिल्म के शेड्यूल के कारण रणवीर को डेट्स नहीं मिल पाईं। यही कारण हैं कि उन्होंने संजय की फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए। बता दें 'बैजू बावरा' एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है जो कि बैजू बावरा नाम की शास्त्रीय संगीतकार की कहानी पर आधारित है। एतिहासिक कथाओं के अनुसार बैजू ने अकबर के दरबार में लेजेंड्री संगीतकार तानसेन को गाने के मुकाबले में हरा दिया था। अकबर की मौत के बाद बैजू की मुलाकात स्वामी हरिदास से हुई थी। उन्होंने गुरुकुल में संगीत की शिक्षा ली। इसके बाद वह ग्वालियर के राजा मानसिंह तोमर के दरबार में गाने लगे। बताया जाता है कि बैजू उन संगीतकारों में से थे जो अपने संगीत से पत्थर को पिघला देते थे, राग दीपक से दीया जला देते थे और राग मेघ से बारिश कर देते थे।
[MORE_ADVERTISE3]
अगले साल शुरू होगी शूटिंग
'बैजू बावरा' की शूटिंग अगले साल शुरू की जाएगी। संजय फिलहाल आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गंगुबाई' की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं ऋतिक इन दिनों अपनी आगामी फिल्म कृष 4 को लेकर व्यस्त हैं। संजय की फिल्म के लिए ऋतिक को ट्रेनिंग की जरूरत होगी। किरदार में ढलने के लिए उन्हें शास्त्रीय संगीत की समझ होना बेहद जरूरी है। इस फिल्म में बैजू की प्रेमिका के किरदार के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच किया गया है। हालांकि उनकी तरफ से भी अभी कोई जवाब नहीं आया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss