लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) का आज यानी 16 नवंबर को जन्मदिन (Aditya Roy Kapur Birthday) होता है। 34 साल के आदित्य ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म लंदन ड्रीम्स से की थी। उसके बाद एक्शन रिप्ले', 'गुजारिश', 'ये जवानी है दिवानी', 'आशिकी 2', 'फितूर’, 'कलंक' और 'दावत-ए-इश्क' जैसी फिल्मों में आदित्य ने काम किया है। आदित्य का करियर मिला जुला रहा है। उनके खाते में कुछ हिट फिल्में हैं तो कुछ फ्लॉप लेकिन 'आशिकी 2’ के बाद से आदित्य की फीमेल फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। चलिए आपको उनकी जिंदगी के कुछ दिलचस्प किस्से बताते हैं।
[MORE_ADVERTISE1][MORE_ADVERTISE2]
फिल्म लंदन ड्रीम्स से शुरु हुआ करियर
आदित्य सिद्धार्थ रॉय कपूर के छोटे भाई हैं। विद्या बालन आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) की भाभी हैं। बता दें कि फिल्मों में आने से पहले आदित्य की हिंदी बहुत कमजोर थी जिसको सुधारने के लिए उनको क्लासेज लेनी पड़ी थी। आदित्य रॉय कपूर कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। उन्हें क्रिकेट का खास शौख था और इसके लिए उन्होंने बाकायदा ट्रेनिंग भी ले ली थी। लेकिन आदित्य को क्रिकेट में सफलता नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने वीजे बनकर अपने करियर की शरुआत की। वैसे तो आदित्य ने साल 2009 में लंदन ड्रीम्स से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था लेकिन उन्हें फिल्म आशिकी 2 से सफलता मिली। इस फिल्म ने आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) दोनों को रातों रात स्टार बना दिया। इस फिल्म के लिए आदित्य को खूब सारे अवॉर्ड भी मिले जिसमें फिल्मफेयर और इंटरटेनमेंट अवॉर्ड शामिल है।
[MORE_ADVERTISE3]2020 में शादी कर सकते हैं आदित्य
आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) का नाम शायद ही किसी एक्ट्रेस जुड़ा हो। आदित्य ने हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर ही रखा है। वो सोशल मीडिया पर भी कम ही एक्टिव रहते हैं। हालांकि उनकी फीमेल फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। आदित्य रॉय कपूर अक्सर अपनी फ्रेंड और रुमर्ड गर्लफ्रेंड सुपरमॉडल डीवा धवन के साथ कई बार दिखाई दिए हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी दोनोें जल्द ही सगाई करने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, साल 2020 में आदित्य और डीवा शादी भी कर सकते हैं। हालांकि आदित्य ने कभी खुलकर अपनी लव लाइफ के बारे में बात नहीं की है।
आजकल आदित्य फिल्म 'सड़क 2' (Sadak 2) की शूटिंग में बिजी हैं। आदित्य की लास्ट फिल्म कलंक थी जो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी लेकिन आदित्य की एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था। 'सड़क 2' के अलावा आदित्य के पास 'लाइफ इन ए मेट्रो-2' और 'मलंग' जैसी फिल्में भी हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss