लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
नई दिल्ली। 'पवित्र रिश्ता' टीवी शो से प्यार के रिश्तें में बंधे टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे रित्विक धनजानी और आशा नेगी की शादी के लिए दोनों के ही फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में अब खबरें आ रही हैं कि दोनों ने अपनी शादी को लेकर खास प्लानिंग की हैं और जल्द ही ये कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है।
[MORE_ADVERTISE1]
[MORE_ADVERTISE2]
जानकारी के अनुसार रित्विक और आशा जल्द ही आने वाले समय में एक दूसरे के साथ शादी करने वाले हैं। हालांकि इससे जुड़ी बाकि की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं। इन दोनों को कई बार साथ में देखा गया है साथ ही कई बार इन दोंनों की शादी की खबरें भी आती रहती है। लेकिन इस कपल ने कभी भी इन खब़रों पर कोई रिएक्ट नहीं किया।
[MORE_ADVERTISE3]
वैसे आपको बतां दे रित्विक और आशा सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें पोस्ट करते हैं साथ ही इन लोगों को इनके फैंस से बहुत प्यार भी मिलता है। वहीं आपको बता दे कि अंकिता लोखेंडे के बाद अब आशा नेगी भी बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयारियां कर रही हैं। खबरों की मानें तो आशा नेगी अनुराग बासु की आने वाली फिल्म में फातिमा सना शेख, राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा और आदित्या रॉय कपूर के साथ डेब्यू कर सकती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss