लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह लड़कियों को लेकर खास मैसेज दे रही हैं। वीडियो में प्रियंका कह रही हैं कि हमें किसी और की स्टोरी का हिस्सा नहीं बनना, हम अपनी स्टोरी खुद लिखते हैं। जमाना बदल रहा है और कहानी भी। किसी भी लड़की को क्वीन बनने के लिए किंग की जरूरत नहीं है। वीडियो की शुरुआत में अभिनेत्री ने कहा, 'कहते हैं लड़कियों को समझना बहुत मुश्किल है, बिल्कुल सच कहा है क्योंकि जितना लोगोंं ने हमें समझा है, हम उससे बहुत आगे निकल चुके हैं।
[MORE_ADVERTISE1]
[MORE_ADVERTISE2]
क्वीन बनने के लिए किंग की जरूरत नहीं
अभिनेत्री ने कहा कि हमें क्वीन बनने के लिए किंग की कोई जरूरत नहीं, हम अपना रास्ता खुद बनाते हैं वो भी अपने ही स्टाइल में।' उन्होंने कहा,'तारे तोड़कर मत लाना हमारे लिए, वो तो खुद हमें ढूंढते हुए चले आएंगे। यह वीडियो डिज्नी की अपकमिंग मूवी 'फ्रोजन-2' से संबंधित है।
प्रेरित और दिल छूने वाली कहानी
इस वीडियो की स्क्रिप्ट तो लड़कियों के लिए काफी पॉजिटिव मैसेज देने वाली है। साथ ही इसके कैप्शन में प्रियंका ने लिखा,'एक प्रेरित कहानी और दिल को छू लेने वाली कहानी, जो दुनिया को बदलकर अपना खुद का जहां बनाती है। 'फ्रोजन-2 से संबंधित इस वीडियो में बीच-बीच में इस फिल्म के शानदार सीन भी नजर आ रहे हैं।

'एल्सा' और 'एना' की बनेंगी आवाज
वीडियो के अंत में प्रियंका ने 'फ्रोजन-2' की लीड करेक्टर एल्सा और एना का परिचय दिया। इस फिल्म प्रियंका और परिणीति चोपड़ा 'एल्सा' और 'एना' को फिल्म के हिंदी वर्जन में आवाज दे रही हैं। यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज हो रही है।
36 लाख हुए व्यूज
प्रियंका का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। महज 1 दिन में इस वीडियो को 36 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वैसे तो प्रियंका की फोटोज और वीडियो दोनों ही हमेशा सुर्खियां बटोरते हैं लेकिन यह वीडियो बाकियों से कुछ अलग है। इसने लोगों का खूब ध्यान खींचा है। वीडियो में पीसी वाकई किसी क्वीन से कम नहीं लग रहीं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss