लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म 'पागलपंती' (Pagalpanti) की रिलीज डेट नजदीक आ रही है। यह फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में फिल्म से जुड़े लोग और स्टारकास्ट सोशल मीडिया पर इसके मजेदार टीजर शेयर कर रहे हैं। हाल ही डायरेक्टर अनीस बज्मी ने भी एक वीडियो शेयर किया था। अब एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (ileana d'cruz) ने अपने ट्विटर हैंडल से मूवी का एक फनी टीजर शेयर किया है।
[MORE_ADVERTISE1]
[MORE_ADVERTISE2]Inki shakal pe mat jaao, jitne seedhe dikhte hai yeh... utne hai nahi! Karne aa rahe hai aapko bhi pagal, 4 dino mein! pic.twitter.com/hgR0Dm1o7m
— Ileana D'Cruz (@Ileana_Official) November 18, 2019
वीडियो पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा,'इनकी शक्ल पे मत जाओ, जितने सीधे दिखते हैं ये... उतने हैं नहीं! करने आ रहे हैं आपको भी पागल, चार दिनों में!' इस वीडियो में जॉन अब्राहम, उर्वशी रौतेला, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट और इलियाना दिखाई दे रहे हैं। इनके डायलॉग फनी हैं और हंसने पर मजबूर कर देंगे।
[MORE_ADVERTISE3]
इस फिल्म को अनीस बज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज, अनिल कपूर, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, सौरभ शुक्ला जैसे ऐक्टर्स अहम किरदारों में हैं। भूषण कुमार, कुमार मंगत और अभिषेक पाठक के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss