कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे कर रहे हैं एक दूसरे को डेट! करण जौहर ने बताया सच

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपने अफेयर्स को लेकर अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। हाल ही में उनके और सारा अली खान (Sara Ali Khan) के बीच ब्रेकअप की खबरें आईं थी। जिसके बाद अब उनका नाम अनन्या पांडे (Ananya Pandey) के साथ जोड़ा जाने लगा है। हालांकि इसपर भी कार्तिक ने बोला था कि दो रोटी क्या तोड़ ली आप मेरे काम के बारे में नहीं पूछते। अब कार्तिक कुछ भी कहें लेकिन करण जौहर (Karan Johar) ने अनन्या और कार्तिक के प्यार पर मुहर लगा दी है।

[MORE_ADVERTISE1]71974312.jpeg[MORE_ADVERTISE2]

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' (Pati, Patni Aur Woh) जल्द ही रिलीज होने वाली है। जितना दोनों फिल्म की वजह से सुर्खियों में रहते हैं उतना ही वो अपने अफेयर की खबरों की वजह से भी छाएं रहते हैं। अब हाल ही में करण जौहर ने दोनों को लेकर एक पोस्ट कर दिया है। उन्होंने लिखा- मैं इन दोनों के बीच खुद को 'वो' महसूस कर रहा हूं। साथ ही करण नेे दोनों की फोटो भी पोस्ट की है। करण के इसी कैप्शन से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनो रिलेशनशिप में हैं।

[MORE_ADVERTISE3]

करण जौहर के पोस्ट के बाद फैंस के काफी मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। हालांकि ये फिल्म पति, पत्नी और वो का प्रमोशन का हिस्सा भी हो सकता है। लेकिन कार्तिक और अनन्या अक्सर साथ नज़र आते हैं। कार्तिक ने अनन्या के बर्थडे पर एक शो में अपनी मूंछे भी कुर्बान कर दी थी। कार्तिक ने कहा था कि अनन्या के लिए जान भी हाज़िर है। फिल्म 'पति पत्नी और वो' 6 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर भी कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment