करण जौहर पर कंगना रनौत की बहन रंगोली ने फिर दिया विवादित बयान, फिल्मों को लेकर कही बड़ी बात

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्खियों में बनीं रहती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों पर वो अक्सर आरोप लगाती रहती हैं। उनके विवादित ट्वीट लगातार वायरल होते रहते हैं। बॉलीवुड के लगभग सभी लोगों को वो अपने तीखे वार का शिकार बना चुकी हैं। अब हाल ही में रंगोली ने एक बार फिर करण जौहर (Karan Johar) पर निशाना साधा है। उन्होंने जो कहा है वो सुनकर सब ही हैरान हैं।

[MORE_ADVERTISE1]

रंगोली ने करण जौहर पर टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया है। रंगोली ने लिखा- अब हमारे प्यारे करण जौहर इन क्रूर मुगलों पर फिल्म बनाएंगे और औरंगजेब की क्रूरता को उसके ऐब्स और सेक्शुअल रिश्तों से माध्यम से दर्शाएंगे।

[MORE_ADVERTISE2] [MORE_ADVERTISE3]

रंगोली ने एक के बाद एक ट्वीट्स की झड़ी लगा दी। उन्होंने लिखा- हमें इन नाटकबाज़ फिल्म मेकर्स के लिए कड़े नियम तय करने होंगे और राम को झूठ कहने का हक किसी के पास नहीं होना चाहिए। उन्होंने हमारी महान संस्कृति के लिए नैतिक नियम बनाए थे इसके पर्याप्त सबूत हैं हमारे पास, किसी के पास इसे बदनाम करने का हक नहीं होना चाहिए।

रंगोली ने एक के बाद एक ट्वीट्स की झड़ी लगा दी। उन्होंने लिखा- हमें इन नाटकबाज़ फिल्म मेकर्स के लिए कड़े नियम तय करने होंगे और राम को झूठ कहने का हक किसी के पास नहीं होना चाहिए। उन्होंने हमारी महान संस्कृति के लिए नैतिक नियम बनाए थे इसके पर्याप्त सबूत हैं हमारे पास, किसी के पास इसे बदनाम करने का हक नहीं होना चाहिए।

इसके बाद रंगोली ने जो ट्वीट किया वो सबसे हैरान करने वाला था। रंगोली ने लिखा- जो भी इतिहास के नाम पर एडल्ट कंटेंट दिखाता है उसे सजा दी जानी चाहिए। आक्रमणकारियों ने लोगों की मारा है, महिलाओं का रेप किया है। हमें इसके लिए संगीत समारोह नहीं चाहिए. थैंक्स लेकिन नो थैंक्स। बता दें रंगोली ने करण जौहर की अपकमिंग फिल्म तख्त के लिए ये सब कुछ लिखा है। ये फिल्म एक पीरियड ड्रामा होगी जो मुगल काल का बखान करेगी। इसमें रणवीर सिंह, विक्की कौशल, अनिल कपूर, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, भूमि पेडनेकर और करीना कपूर खान नजर आएंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment