लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
नई दिल्ली। बॉलीवुड का हर कलाकार अपने प्रति फैंस के दीवानगी की चाह रखता है, लेकिन बॉलीवुड के सितारों को कई बार ऐसी चीजों का सामना करना पड़ जाता है जो उनके लिये काफी घातक भी हो जाता है। कुछ फैन उनसे रूबरू होने के बहाने काफी गंदी हरकत कर जाते है। जिसके चलते वो फैन्स से दूर रहना पसंद करने लगते है। आज हम ऐसे ही उन सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें करना पड़ा था छेड़छाड़ का सामना ।
अनुष्का शेट्टी
बाहुबली 2 की नायिका अनुष्का शेट्टी को भला कौन नही जानता। जब वो 2015 में भगवान के दर्शन कर तिरुमाला मंदिर से लौट रही थीं, तो कुछ फैंस उनके पास आ गए। और फोटो और सेल्फी खिंचाने के चक्कर में उन्हें छूते हुए गंदी हरकत करने लगे।
[MORE_ADVERTISE1]
[MORE_ADVERTISE2]
सुष्मिता सेन
विश्व सुंदरी सुष्मिता सेन भी कई बार इस तरह की छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। एक बार वह पुणे के एक ज्वेलरी स्टोर का उद्घाटन करने गईं थी। इस दौरान कुछ मनचलों ने भीड़ का फायदा उठाकर उन्हें छूने की कोशिश की थी।
विद्या बालन
एक बार एक फैन ने सेल्फी के लिए विद्या बालन की रजामंदी के बगैर उनपर हाथ रख दिया था। विद्या ने फैन को दो बार ऐसा करने के लिए टोका फिर भी फैन को कोई फर्क नहीं पड़ा। इस हरकत से चिढ़कर विद्या बिना सेल्फी खिंचवाए वहां से चली गईं।
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ भी इस हरकतो से चूक नही पाई। उनके साथ यह हादसा साल 2005 में दुर्गा पूजा के दौरान हुआ था। जब वो दुर्गा पूजा अटेंड करने के लिए कोलकाता गईं थीं। यहां पर उन्हें देखने के लिए लोगोंं की भीड़ जमा हो गई। सिक्योरिटी ने भीड़ को रोकने की कोशिश जरूर की लेकिन कटरीना छेड़छाड़ की शिकार हो गईं।
डिंपल कपाड़िया
अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने जब राजेश खन्ना से शादी की थी उसे बाद वो जब एक बार सहेलियों के साथ फिल्म देखने गईं तब वही कुछ लड़कों ने उन्हें छेड़ना शुरू कर दिया। गुस्से से लाल-पिली हुई डिंपल कपाड़िया ने एक लड़के का कॉलर पकड़ा और जमकर गालियां दीं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss