लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा(Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग बॉडी जकड़ गइल बा (Body Jakad Gayil Ba) ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। इस भोजपुरी सॉन्ग को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर खेसारी लाल यादव औरशुभी शर्मा (Shubhi Sharma) की जोड़ी नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। इस वीडियो ने धमा मचा दिया है।
दरअसल, बॉडी जकड़ गइल बा (Body Jakad Gayil Ba) सांग खेसारी लाल यादव की फिल्म बलम जी लव यू का है। ये फिल्म पिछले साल अक्टूबर में रिलीज हुई थी। फिल्म सुपरहिट हुई थी। इसमें कमाल का एक्शन, रोमांस और कॉमेडी थी। अब इस फिल्म के गाने ने हंगामा मचा रखा है। बॉडी जकड़ गइल बा सॉन्ग को भोजपुरी सिनेमा के फेमस सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है।सॉन्ग के बोल प्यारेलाल यादव ने लिखा है। बता दें ये गाना वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल रिलीज किया गया था। जो इस वक्त सोशल मीडियो पर जमकर वायरल हो रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss