तैमूर अली खान ने बनाए कप केक्स और आइसक्रीम! करीना के साथ मास्टर शेफ लुक में दिखा क्यूट अंदाज

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) इंटरनेट पर छाए रहते हैं ये तो आप सभी जानते हैं। मीडिया के कैमरे उनकी हर छोटी से बड़ी हरकत पर नजर रखते हैं। सोशल मीडिया पर उनके ढेरों फैन पेज हैं और उनके हर एक्टिविटी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। अब हाल ही में तैमूर की शेफ के लुक में फोटो वायरल हो रही है। तैमूर का ये नया अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़े- 'तान्हाजी' के ट्रेलर लॉंच पर सैफ अली खान के बेटे तैमूर ने इस तरह फिर बटोर ली लाइमलाइट

taimur.jpg

दरअसल करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग चंडीगढ़ में कर रही हैं। लेकिन शूटिंग के बीच से वक्त निकाल कर वो अपने बेटे तैमूर (Taimur Ali Khan) को टाइम जरुर देती हैं। ऐसे में करीना के लाडले मम्मी के साथ कुकिंग क्लासेस लेने पहुंच गए। तैमूर की जो तस्वीरे सामने आई हैं उसमें वो और करीना ने एप्रेन पहना हुआ है। सिर पर शेफ वाली कैप भी लगाई है। तैमूर शेफ की पोशाक में काफी क्यूट नजर आ रहे हैं। साथ ही वो खाना बनाने में पूरी तरह से मशगूल नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े- सैफ अली खान ने पत्नी करीना कपूर खान से जलन पर दिया ऐसा जवाब, पढ़कर हो जाएंगे हैरान

t3_112719015109.jpg

खास बात ये है कि करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और तैमूर ने मैचिंग कलर की टीशर्ट पहनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, तैमूर और करीना ने कप केक्स और आइसक्रीम बनाने के लिए कुकिंग क्लास ली थीं। इससे पहले खबर आई थी कि तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) ने फोटोग्राफर्स को फोटो क्लिक करने से मना कर दिया। इसका कारण ये है कि जब भी तैमूर कहीं बाहर जाते हैं तो मीडिया उनपर नजर बनाए रखती हैं। इसीलिए तैमूर ने भी अब No कह दिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment