लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
नई दिल्ली। मशहूर सिंगर फाल्गुनी पाठक ( Falguni Pathak ) का गाया गाना याद पिया की आने लगी को सुनते ही आज भी लोगों के पैर थिरकने लगते हैं। अब इसी गाने का रिमिक्स ( remis song ) वर्जन लांच हुआ है। जिसे बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ( singer neha kakkar ) ने गाया है। जबकि इसके वीडियो में एक्ट्रेस दिव्या खोसला ( divya khosla ) अपने हुस्न का जादू चला रही हैं। गाने के रिमिक्स को लेकर लोगों में मिक्स रिएक्शन हैं। कुछ के मुताबिक पुराने गानों का सत्यानाश किया जा रहा है। वहीं यूथ को ये काफी पसंद आ रहा है।
कल्कि कोचलिन अपनी प्रेगनेंसी से दो महीनों तक थीं अंजान, इस बात से हुआ खुलासा
[MORE_ADVERTISE1]याद पिया की आने लगी के रिमिक्स वर्जन को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में इसे करीब 20 मिलियन लोगों ने देखा है। ये गाना 90 के दशक में आई म्यूजिक एलबम के पॉपुलर सांग का रिमेक है। गुजरे जमाने में फाल्गुनी पाठक के इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था। इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे ही पॉपुलर गानों को रिमेक करके नए अंदाज में पेश किया जा रहा है। नेहा कक्कड़ की आवाज में सजे इस पुराने तराने में दिव्या खोसला ने अपने ग्लैमर का तड़का लगाया है। वो गाने के वीडियो में एक बब्ली और ग्लैमरस लड़की के अवतार में नजर आ रही हैं।
[MORE_ADVERTISE2]from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss