लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। अभिषेक बच्चन(Abhishek Bachchan ) और ऐश्वर्या राय की जोड़ी बॉलीवुड में सबसे खूबसूरत जड़ियों में से एक है। ऐश्वर्या राय की लवस्टोरी के बारे में बात करे तो हर कोई जानता है कि उनका रिलेशन सलमान खान से लेकर विवेक ओबेरॉय से तक था लेकिन क्या अभिषेक के अफेयर की बात आपने कभी सुनी है। क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या के पहले अभिषेक किसी और को डेट कर रहे थे। जी हां, कहा जाता है कि ऐश्वर्या के लिए अभिषेक ने इस लड़की को अपने दिल से दरकिनार किया था। हम बात कर रहे हैं मॉडल-एक्ट्रेस दीपानिता शर्मा की।
सोनाली बेंद्रे ने कराई थी अभिषेक और दीपानिता की दोस्ती...
बताया जाता है कि दीपानिता सुपरमॉडल और एक्ट्रेस हैं।1998 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में टॉप 5 में जगह बनाने के बाद दीपानिता लाइमलाइट में आई थीं। इसके अलावा वो सोनाली बेंद्रे की क्लोज फ्रेंड है और सोनाली बेंद्रे के जरिए ही अभिषेक और दीपानिता की दोस्ती हुई थी।

अभिषेक ने की थी रिश्ते की पहल
जानकारी के मुताबिक,अभिषेक ही दीपानिता के पीछे पड़े हुए थे। उनसे बात करने के लिये अभिषेक करीब दो महीने तक लगातार दीपानिता को कॉल करते रहे और मिलने की गुजारिश करते थे। वे दीपानिता की सादगी, ईमानदारी और खूबसूरती पर फ़िदा थे। हालांकि, असम के एक फ्रीडम फाइटर के परिवार से ताल्लुक रखने वालीं दीपानिता फिल्म इंडस्ट्री के किसी भी सदस्य को डेट नहीं करना चाहती थीं। लेकिन बाद में वे अभिषेक से प्यार कर बैठी।
रिश्ता मीडिया से दूर रखने की सलाह देते थे अभिषेक
अभिषेक के साथ दीपानिता का रिलेशन करीब १० महिने तक ही चला। क्योकि अभिषेक हमेशा से दीपानिता के साथ बने रिश्ते को मीडिया की नजर से दूर रखना चाहते थे। जब भी कोई इस बारे में सवाल करता तो वे इनकार कर देते थे। इससे दीपानिता को भी लगने लगा था कि अभिषेक उन्हें धोखा दे रहे हैं।
ऐसे हुआ था दीपानिता और अभिषेक का ब्रेकअप-
जानकारी के मुताबिक,दीपानिता अभिषेक का बर्थडे का प्लान बना रही थीं। इसका जिक्र उन्होंने अभिषेक से भी किया। लेकिन अभिषेक ने यह कहकर उनके साथ बर्थडे मनाने से इनकार कर दिया कि वे शूटिंग में बिजी हैं और उनके पिता की तबीयत भी ठीक नहीं है। बाद में अभिषेक ने अपने बंगले पर बर्थडे की ग्रैंड पार्टी दी, जिसमें ऐश्वर्या राय स्पेशल गेस्ट बनी थीं। खास बात यह है कि दीपानिता को इस पार्टी में बुलाया तक नहीं गया था। एक अंग्रेजी वेबसाइट पर अभिषेक की इस पार्टी में पहुंचे एक एक्टर के हवाले से कहा है कि खुद दीपानिता ने उन्हें यह बताया था कि वे पार्टी में इनवाइटेड नहीं हैं।
बिपाशा बसु ने दी थी दीपानिता को चेतावनी
बताया जाता है एक्ट्रेस बिपाशा बसु जोकि मॉडलिंग के दिनों में दीपानिता की रूममेट रही हैं। उन्होनें दीपानिता को पहले ही बता दिया था कि अभिषेक तुम्हें धोखा दे रहे है वो ऐश्वर्या को पसंद करते हैं।
- बता दें कि दीपानिता ने '16 दिसंबर' (2002), 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' (2011) और 'कॉफी विद डी' (2017) जैसी फिल्मों में काम किया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss