प्रियंका की तरह बॉलीवुड स्टार्स में लगी हॉलीवुड जाने की होड, 2020 में ये सेलेब्स दिखेंगे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॉलीवुड स्टार्स अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना रहे हैं। पहले भी कई कलाकार जैसे ऐश्वर्या रॉय, कबीर बेदी, ओम पुरी, मल्लिका शेरावत हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इनकी संख्या में इजाफा देखने को मिला है। प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी लोकप्रियता हासिल की है। उन्होंने हाल ही एक पार्टी के दौरान उन्होंने कहा था कि अब उनके जैसे लोगों (बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ रुख करने वाले) की संख्या बढ़ी है। वर्ष 2020 में भी इंडस्ट्री के कुछ कलाकार विदेशी फिल्मों में नजर आएंगे। जानते हैं उनके बारे में।

 

प्रियंका की तरह बॉलीवुड स्टार्स में लगी हॉलीवुड जाने की होड, 2020 में ये सेलेब्स दिखेंगे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में

दीपिका पादुकोण
इंडस्ट्री की सबसे टैलेंड और ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेस में शुमार दीपिका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छपाक' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके साथ ही वे जल्द ही एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट में भी नजर आ सकती हैं। बता दें दीपिका ने वर्ष 2017 में विन डिजल के साथ फिल्म ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज से अपना हॉलीवुड डेब्यू किया था। हाल ही विन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए हिंट दिया था कि डिंपल गर्ल एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी की अगली मूवी में नजर आ सकती हैं। उन्होंने रिटर्न आॅफ जेंडर केज 4 से खुद का लुक शेयर करते हुए लिखा,'क्रिएटिविटी को सराहो। ये कितना अजब है कि मैं एक जेंडर केज मीटिंग में गया था। हर फ्रेंचाइजी की अपनी खूबसूरत फैमिली होती है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं।' हैशटैग में उन्होंने फिल्म के अन्य कलाकारों के साथ दीपिका का नाम भी लिखा। हालांकि इस बारे में अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

प्रियंका की तरह बॉलीवुड स्टार्स में लगी हॉलीवुड जाने की होड, 2020 में ये सेलेब्स दिखेंगे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में

प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल तो पहले से ही हॉलीवुड में सक्रिय हैं। वे कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। पिछले दिनों वह हॉलीवुड मूवी इजंट इट रोमांटिक में नजर आई थी। हालांकि यह फिल्म भारत के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई थी। एक फिल्म में मिंडी कैलिंग के साथ नजर आएंगी। यूनिवर्सल पिक्चर्स ने फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। कैलिंग इस फिल्म का स्क्रीनप्ले गूर के साथ मिलकर लिखेंगी और निर्देशन भी कर सकती हैं। यह मूवी भारत में होने वाली शादियों पर आधारित होगी। पिछले दिनों प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, "दो महिलाएं, जिन्हें अच्छी कहानी कहना पसंद है, उन्हें अपनी कहानी कहने के लिए हरी झंडी मिल गई है। मिंडी कैलिंग और गूर के साथ साझेदारी करके बहुत गर्व महसूस हो रहा है! हम आपको दिखाएंगे कि मॉडर्न, ग्लोबल और एक भारतीय होना क्या होता है। सिनेमा में मिलेंगे।" वहीं कैलिंग ने पोस्ट किया, "मेरा सपना एक फिल्म बनाना है। इसके लिए इंतजार नहीं कर सकती।"

प्रियंका की तरह बॉलीवुड स्टार्स में लगी हॉलीवुड जाने की होड, 2020 में ये सेलेब्स दिखेंगे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में

अली फजल
फास्ट एंड फ्यूरियस,विक्टोरिया और अब्दुल में काम करने के बाद एक्टर अली फजल वंडर वुमन गेल गैडोट संग काम कर रहे हैं। फुकरे फ्रेंचाइजी के हीरो अली, हॉलीवुड में बड़े-बड़े एक्टर्स संग काम कर अपनी पहचान बना रहे हैं। वे जल्द ही गेल गैडोट संग फिल्म डेथ ऑन द नाइल में नजर आएंगे। ये फिल्म फेमस लेखिका अगाथा क्रिस्टी की इसी नाम की किताब पर आधारित है। फिल्म को डायरेक्टर केनेथ ब्रनाघ बना रहे हैं। इसकी कहानी नाइल के एक क्रूज शिप में सवार लोगों के बारे में है। एक मर्डर होता है, जिसके लिए शक के घेरे में शिप में सवार कुछ लोग हैं. इसके बाद कुछ और मौतों की वजह से रहस्य और गहरा जाता है। इसकी शूटिंग लंदन के अलावा यूरोप के अलग-अलग हिस्सों में हो रही है। यह मूवी अगले वर्ष रिलीज होने की संभावना है।

प्रियंका की तरह बॉलीवुड स्टार्स में लगी हॉलीवुड जाने की होड, 2020 में ये सेलेब्स दिखेंगे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में

डिंपल कपाडिया
'डनकर्क', 'इंटर्सटेलर' और 'द डार्क नाइट' जैसी मशहूर हॉलीवुड फिल्में बना चुके डायरेक्टर क्रिस्टफर नोलन की आगामी फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया अहम रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म का टाइटल 'टेनेट' है, जिसे वार्नर ब्रदर्स प्रड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई सहित सात अलग देशों में होगी। रिपोर्ट के अनुसार एकट्रेस इसमें 60 साल की महिला का किरदार निभाएंगी। डिंपल के अलावा फिल्म में रॉबर्ड पैटिसन, जॉन डेविड वॉशिंगटन, माइकल केन, केनेथ ब्रैनग, ऐरॉन टेलर जॉनसन, क्लीमेंस पोसी और एलिजाबेथ डेबिकी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि यह एक एक्शन फिल्म है जो जासूसी की दुनिया पर आधारित होगी। फिल्म का स्क्रीनप्ले क्रिस्टफर नोलन ने ही लिखा है। इसे 17 जुलाई 2020 को रिलीज किया जाएगा।

प्रियंका की तरह बॉलीवुड स्टार्स में लगी हॉलीवुड जाने की होड, 2020 में ये सेलेब्स दिखेंगे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में

शबाना आजमी
एक्ट्रेस शबाना आजमी भी अगले वर्ष एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। वे स्टीवन स्पीलबर्ग की सीरीज हेलो के नौवें पार्ट में काम कर रही हैं। बता दें कि यह दुनिया की सबसे पॉपुलर वीडियो गेम फ्रेंचाइजी है। इस सीरीज में शबाना के साथ कई शानदार एक्टर्स नजर आएंगे और यह ह्यूमैनिटी और एलियन रेस के बीच की टक्कर पर बेस्ड होगी। शबाना इसमें एक नेवल इंटेलिजेंस ऑफिस की चीफ का रोल करेंगी। इस प्रोजेक्ट को लेकर एक्ट्रेस ने कहा था, 'इससे बड़ा और कुछ नहीं हो सकता। एशियन एक्टर्स कलर ब्लाइंड कास्टिंग से कई सालों से लड़ रहे है, फाइनली यह हकीकत बन गई है। मैं एक्साइटेड भी हूं और नर्वस भी। यह प्रोजेक्ट खुद मेरी झोली में आ गया। इसके लिए मुझे मुंबई के अपने दो प्रोजेक्ट्स छोड़ने पड़े।' शबाना आजमी ने कहा,'इससे बड़ा और कुछ नहीं हो सकता। मैं एक्साइटेड भी हूं और नर्वस भी। इसके लिए मुझे अपने दो प्रोजेक्ट्स भी छोड़ने पड़े।'

प्रियंका की तरह बॉलीवुड स्टार्स में लगी हॉलीवुड जाने की होड, 2020 में ये सेलेब्स दिखेंगे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में

आदिल हुसैन
अभिनेता आदिल हुसैन बहुत जल्द अमरीकी टीवी शृंखला ‘स्टार ट्रेक: डिस्कवरी सीजन 3’ में नजर आएंगे। पिछले दिनों इसका ट्रेलर रिलीज होने के बाद अभिनेता ने कहा था कि यह अवसर उनके पास आसमान से आ गिरा है। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह कभी स्टार ट्रेक शृंखला में काम करेंगे। अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए 56 वर्षीय अभिनेता कहते हैं, ‘मैंने इसमें एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाई है, जिसे एक जिम्मेदार पद दिया गया था। मैंने दो शृंखलाओं को देखा था। मूल स्टार ट्रेक शृंखला की घटनाओं के 900 साल बाद यूएस डिस्कवरी का चालक दल भविष्य की यात्रा कैसे करता है। मुझे इसकी कहानी बहुत पसंद आई।’



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment