लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
नई दिल्ली | बिग बॉस 13 में सबके फेवरेट बने हुए सिद्धार्थ शुक्ला के बीमार पड़ने के बाद फैंस लगातार उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे। इस वजह से सिद्धार्थ को घर से बाहर भी जाना पड़ा था। दर्शकों ने शो में उन्हें काफी मिस किया लेकिन अब बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शो के सबसे चहेते और स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस के घर में दोबारा एंट्री कर चुके हैं। शहनाज़ गिल सिद्धार्थ को देख झट से गले लगा लेती हैं और काफी खुश दिखाई देती हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला के घर में आने के बाद शहनाज़ उन्हें बताती हैं कि असीम ने भी काफी मिस किया है। माहिरा, सिद्धार्थ को बताती हैं कि असीम ने उनके लिए 'यारो दोस्ती बड़ी ही हसीन है' सॉन्ग गाया। बता दें कि सिद्धार्थ की तबीयत बिगड़ने की वजह से पहले उन्हें सीक्रेट रूम में भेजा गया था। लेकिन उसके बाद तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। अब सिद्धार्थ ठीक होकर वापस आ गए हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss