Bigg Boss 13: शहनाज़ ने कर लिया किस, सिद्धार्थ गुस्से में बोले- अब सब खत्म हो गया है

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला के वापस आने के बाद से शहनाज़ और उनकी केमेस्ट्री फिर से देखने को मिल रही है। दर्शकों को दोनों की नोक-झोक काफी पसंद आती है। हाल ही में मेकर्स ने शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है जिसमें शहनाज़ सिद्धार्थ शुक्ला को छेड़ती हुईं नज़र आ रही हैं। लेकिन वो काफी सीरियस दिखाई दे रहे हैं। एेसे में वो शहनाज़ से कह देते हैं कि सब कुछ खत्म हो गया है। इसपर ड्रामा क्वीन रोने लगती हैं।

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला के वापस आने के बाद शहनाज़ गिल ने उन्हें झट से गले लगा लिया था और काफी खुश दिखाई दी थीं। बीते एपिसोड में वो पारस छाबड़ी के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला पर भी अपना गुस्सा निकालती हुई दिखाई दी थीं और कहा था- तू भी कभी मेरा सपोर्ट नहीं करता है और उसकी हां में हां मिला रहा है। शो में सिद्धार्थ और शहनाज के बीच हमेशा अच्छी दोस्ती देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर यूजर्स दोनों को (SidNaaz) के नाम से बुलाते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment