लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
नई दिल्ली | टीवी का सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) आए दिन कोई न कोई ट्विस्ट लेकर आता है। शो में पिछले कुछ दिनों से पारस छाबड़ा (Paras Chhabrra) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) सीक्रेट रूम (Bigg Boss Secret Room) में दिखाई दे रहे थे। जहां पर दोनों घरवालों की एक-एक हरकत पर नज़र रख रहे थे। दोनों के सामने घरवालों के कई राज़ भी सामने आए। पारस सिद्धार्थ से ये कहते हुए भी दिखाई दिए थे कि वो घर के अंदर जाकर सबको सच बताएंगे। अब आखिरकार पारस छाबड़ा ने घर में फिर से एंट्री ले ली है। घर में आते ही पारस ने घरवालों की पोल खोलनी शुरु कर दी। जबकि सिद्धार्थ शुक्ला को फिलहाल टाइफाइड हो गया है जिसके ट्रीटमेंट के लिए उन्हें अस्पताल भेजा गया है।
Bigg Boss 13 क्या स्क्रिप्टेड है? अरहान को लेकर काम्या पंजाबी ने कही ये बड़ी बात
पारस छाबड़ा (Paras Chhabrra) ने बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में तहलका मचाना शुरु कर दिया है। उनके कहे मुताबिक वो हर एक कंटेस्टेंट की पोल खोलते हुए नज़र आए। अरहान की बात जब उन्होंने रश्मि को बताई तो वो हैरान हो गईं। बता दें कि अरहान ने कहा था- जब रश्मि की हालत बेहद खराब थी, जब वो सड़क पर आ गई थीं तब मैंने उनका साथ दिया था। इससे पहले भी सलमान खान ने खुद घर के अंदर आकर अरहान की शादी और बच्चे का सच रश्मि को बताया था। हालांकि एक खबर ये भी आई थी कि बिग बॉस में ये सब एक ड्रामा है। काम्या पंजाबी ने खुद एक ट्वीट कर कहा था कि अरहान की पूरी डिटेल वीकीपीडिया पर है तो फिर कैसे रश्मि को २ साल के कुछ भी नहीं पता।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss