Bigg Boss 13: बिग बॉस ने दिया घरवालों को जोर का झटका, मास्टरमाइंड कंटेस्टेंट को किया घर से बेघर

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। Bigg Boss 13 Highlights 25 December: हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस के घर (Bigg Boss 13) में धूम-धाम से क्रिसमस मनाया गया। इस दौरान पूरे घर को क्रिसमस की तर्ज पर सजवाया था। स्नो की बारिश हुई और सभी घरवालों ने डांस करके क्रिसमस का जश्न मनाया। क्रिसमस (christmas 2019) के मौके पर मेहमानों की खातिरदारी में कंटेस्टेंट ने पकवान बनाए। लेकिन फिर बिग बॉस (Bigg Boss) ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके चलते घर में सन्नाटा पसर गया।

बिग बॉस के इस ऐलान के बाद घरवाले काफी परेशान हो गए। रश्मि देसाई फूट-फूटकर रोने लगीं, वहीं विकास गुप्ता भी अपने आंखों में आंसू नहीं रोक पाए। सभी घरवालों से विदाई लेकर विकास कंन्फेशन रूम पहुंचे, जहां बिग बॉस ने उनकी जमकर तारीफ की। बता दें बिग बॉस 13 में बैक इंजरी के कारण बेघर हुईं कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी जल्द ही घर में एंट्री लेने वाली थीं, लेकिन जाने से दो दिन पहले उन्हें अचानक फिर से दर्द शुरू हो गया। ऐसे में डॉक्टर्स ने फिर से उनका ट्रीटमेंट किया। उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। साथ ही उन्हें चैनल को हेल्थ सर्टिफिकेट भी देना होगा कि वो पूरी तरह से ठीक हो गई हैं, लेकिन अभी उन्हें डॉक्टर्स ने सर्टिफिकेट नहीं दिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment