Birthday Special: ये एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती कभी ये हिंदी फिल्म जगत का हिस्सा लेकिन रातोंरात एक शो ने बदल दी किस्मत

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। टीवी से पॉपुलर हुईं श्रुति सेठ (Shruti Seth) का आज जन्मदिन है। 18 दिसंबर को मुबंई में श्रुति का जन्म हुआ था। श्रुति सेठ को हमने टीवी से तो जाना लेकिन क्या आप जानते हैं श्रुति ने अपने करियर शुरूआत कैसे की थी। दरअसल श्रुति ने अपनी पढ़ाई अशोक एकेडमी से की थी। जिसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज से इकोनॉमिक्स और कॉमर्स में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। वहीं श्रुति से जिंदगी कुछ और ही चाहती था। श्रुति ने महज पॉकेट मनी के लिए मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी।

happy birthday to shurti seth

मॉडलिंग करते हुए श्रुति ने कई बड़े ब्रांडस के लिए मॉडलिंग करनी शुरू कर दी। जिसमें सबसे फेमस टाटा होम फाइनेंस, टैल्कम पाउडर, एलजी और एयरटेल जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं। लेकिन श्रुति मॉडलिंग की दुनिया में केवल पैसे ही कमाने की वजह से गई लेकिन उन्हें पैसों के साथ-साथ इंडस्ट्री में भी नाम बनाया लिया। जिसके बाद उन्हें टीवी शो के लिए ऑफर मिलने लगे।

Shurti Seth modeling period

जिसकी शुरूआत श्रुति ने 2001 में टीवी सिरियल 'शशश कोई है' (ssshhh koi hai) से एक्टिंग में डेब्यू किया। उसके बाद 'मान'(Maan), 'देश में निकला होगा चांद'(Desh Mein Nikla Hoga Chand), 'क्यों होता है प्यार' (Kyon Hota Hai Pyar), 'कुछ कर दिखाना' (Kuch Kar Dikhana) जैसे सीरियल शामिल है। लेकिन टीवी पर जब शरारत नाम से एक नाटक आया तब श्रुति को एक अलग ही पहचान मिली। इस नाटक में उनके साथ फरीदा जलाल (Farida Jalaal)के साथ काम किया। ये शो कॉमेडी और जादुई परियों पर आधारित था।

Shararat tv serial

छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाने के बाद श्रुति ने रुख किया हिंदी सिनेमा की ओर। आमिर खान (Aamir Khan) और काजोल (Kajol) की फिल्म 'फना' (fanaa) में श्रुति को काजोल की दोस्त में मुख्या भूमिका देखा गया। वहीं 'राजनीति' (Rajniti) में उन्हें काफी बोल्ड अंदाज में देखा गया। श्रुति की एक्टिंग का जादू फिल्म इंडस्ट्री पर छाया और उनकी अदाकारी के उन्हें काफी सराहना भी मिली।

Rajneeti movie

श्रुति सेठ की निजी जिंदगी के बारें में बात करें तो उन्होंने 2010 में निर्देशक दानिश असलम (Dansih Aslam) से शादी की और 2014 में बेटी अलीना (Aliana) को जन्म दिया। फिलहाल श्रुति अपनी जिंदगी में बिजी हैं लेकिन उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर बेबाक ढंग से बात करने के लिए कई बार ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा है।

shurti family

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment