लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
नई दिल्ली। फिल्म 'पानीपत' की स्टारकास्ट कृति सेनन (Kriti Sanon) अभी कुुछ समय पहले अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त रह रही थी। कृति सेनन फिल्म 'पानीपत'में पार्वती बाई का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। कृति ने एक शो में फिल्म प्रमोशन के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़ी बातों का खुलासा किया। कृति सेनन ने बताया कि उन्हें बाथरूम में फोन चलाना पसंद है।
दरअसल कृति अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए एक शो में पहुंची थी। तब उनसे कुछ सवाल पूछा गए, 'क्या यह बात सही है कि आपको बाथरूम में फोन चलाना पसंद है और इसकी वजह से आपको काफी टाइम भी लग जाता है?' इसके जवाब में कृति ने कहा कि हां अफवाह बिल्कुल सही है। उन्होंने बताया कि उन्हें बाथरूम में फोन चलाना पसंद हैं और वो इस दौरान कई मैसेज के जवाब दे देती हैं और कई काम कर लेती हैं।
बता दे कि इस शो में कृति और संजय दत्त(sanjay dutt) के अलावा फिल्म के प्रमोशन के लिए अर्जुन कपूर(arjun kapoor) भी पहुंचे थे। वहीं फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारीकर भी फिल्म के प्रमोशन के लिए शो का हिस्सा बने। इस फिल्म में अर्जुन कपूर सदाशिव राव का किरदार निभा रहे हैं। तो वहीं अभिनेता संजय दत्त अब्दाली के किरदार में हैं। यह फिल्म 6 दिसंबर को हर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss