स्टार विजय देवराकोंडा हैं जाहन्वी के क्रश, एक्ट्रेस ने कही दिल की बात!

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाहन्वी कपूर आज के समय में सबकी पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। और उनकी हर अदाओ के लोग दिवाने है पर क्या आप जानते है कि ये एक्ट्रेस किसकी दिवानी हैं। बैसे एक शो में सैफ अली खान की बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन को अपना क्रश बताया था। इसके बाद सारा की उनके साथ काम करने की भी ख्वाइश पूरी हो गई जब उन्होनें कार्तिक का साथ इम्तियाज अली की फिल्म आजकल में काम भी किया है। सारा के बाद अब जाहन्वी कपूर ने अपने क्रश को लेकर अपनी राय सामने रखी है। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने एक शो पर बताया कि उन्हें तमिल स्टार और अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवराकोंडा पर क्रश हैं।

viajy.jpeg

शो के दौरान जाहन्वी कपूर ने कहा कि वे लंबे समय से विजय से काफी प्रभावित रही हैं। उन्होंने कहा, मैंने उनके साथ आने के कई प्रयास किए हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अरे भई मैं मजाक कर रही हूं। मैं उनसे काफी प्रभावित हूं और अगर ये प्रभाव एकतरफा भी है तो भी मुझे इस समय तो कोई दिक्कत नहीं है। जाहन्वी ने ये भी बताया कि उनकी लाइफ में अलग-अलग तरह के लोग मिलते रहते है। लेकिन विजय पर उनका क्रश लगातार बना हुआ है। उन्होंने कहा कि ये कहना कि वे विजय से काफी प्रभावित हैं, ऐसा कह कर वे काफी सेफ गेम खेल रही हैं। यही कारण है कि वे इंटरव्यू में इस बारे में बात कर वो अपने दिल की बात बता रही हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो जाह्नवी कपूर जल्द ही गुंजन सक्सेना का फिल्म द करगिल गर्ल और रूहीआफ्जा में नजर आएंगी। करगिल गर्ल में जाह्नवी ने गुंजन सक्सेना का रोल अदा किया है। इन दो फिल्मों में लीड रोल निभाने के अलावा जाह्नवी तख्त और दोस्ताना 2 में भी नजर आएंगी। तख्त एक मल्टीस्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसका जिम्मा करण जौहर के पास है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, विकी कौशल, अनिल कपूर, आलिया भट्ट, जाहन्वी कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे सितारे नजर आएंगे। इसके अलावा वे दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन के साथ काम कर रही हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment