लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार आज अपना 97वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 11 दिसंबर, 1922 में पेशावर में हुआ था। उनके पिता देश के बंटवारे के बाद मुंबई आ गए थे। उनका असली नाम मुहम्मद यूसुफ खान है। उन्होंने एक्टिंग की कोई ट्रेनिंग कभी नहीं ली, वे एक स्वाभाविक अभिनेता रहे हैं। एक नाकाम प्रेमी के रूप में उन्होंने विशेष ख्याति पाई, लेकिन यह भी सिद्ध किया कि हास्य भूमिकाओं में भी वे किसी से कम नहीं हैं। 25 वर्ष की उम्र में वे देश के नंबर वन अभिनेता के रूप में स्थापित हो गए थे। दिलीप कुमार की शादी अभिनेत्री सायरा बानो से 1966 मे हुई। विवाह के समय वे 44 वर्ष और एक्ट्रेस की 22 वर्ष की थीं। 1980 मे कुछ समय के लिए उन्होंने आसमां से दूसरी शादी भी की थी।

'ज्वार भाटा' की कॅरियर की शुरुआत
दिलीप कुमार ने कॅरियर की शुरुआत 1944 में फिल्म 'ज्वार भाटा' से की। उनकी पहली हिट फिल्म 'जुगनू' 1947 में रिलीज हुई थी। 1949 में फिल्म 'अंदाज' में उन्होंने पहली बार राजकपूर के साथ काम किया। दीदार (1951) और देवदास (1955) जैसी फिल्मों में गंभीर भूमिकाओं के लिए मशहूर होने के कारण उन्हें ट्रेजडी किंग कहा जाने लगा। मुगले—ए—आजम (1960) में उन्होंने मुगल राजकुमार जहांगीर की भूमिका निभाई। 'राम और श्याम', 'क्रांति', 'विधाता', 'दुनिया', 'कर्मा', 'इज्जतदार', 'सौदागर', 'बाबुल', 'दीदार', 'आजाद' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। 1998 में बनी 'किला' उनकी आखिरी फिल्म थी।

नहीं तोड़ा पाया ये रिकॉर्ड
दिलीप कुमार बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने आजतक सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए है। उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। वह 8 फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीत चुके हैं। उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। भारत सरकार उन्हें पद्म भूषण, दादा सहाब फालके अवॉर्ड, और पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। यह एक ऐसा कीर्तिमान है जिसे अभी तक तोड़ा नहीं जा सका है। शाहरुख खान ने 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतकर उनकी बराबरी कर ली है। किंग खान को को दिलीप साहब अपना बेटा मानते हैं। 2000 से 2006 तक वे राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss