लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही हैं। इस मूवी में उनके साथ भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म प्रमोशन के लिए कार्तिक के रोल चिंटू त्यागी के लिए इंस्टाग्राम पर यूनीक फिल्टर जारी हुआ है। जिसमें हार्टशेप गॉगल्स पर चिंटू त्यागी लिखा हुआ है। इसमें चिंटू की मूंछें भी दिख रही है। इसके साथ ही कार्तिक इंस्टाग्राम फिल्टर पाने वाले पहले भारतीय एक्टर बन गए है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्टर के लिए वेबसाइट ने अभिनेता से संपर्क किया था। कार्तिक चाहते थे कि यह बिल्कुल अलग हो। इसलिए टीम ने एक महीने से अधिक समय तक इस पर काम किया। अभिनेता ने इस फिल्टर के साथ एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया था, जो फैंस केा बहुत पसंद आया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक के पास इस समय कई फिल्में हैं। वह अम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल 2' में सारा अली खान के साथ, करण जौहर की जाह्नवी कपूर स्टारर 'दोस्ताना 2' और अनीस बज्मी की मूवी 'भूल भुलैया 2' में कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss