रणबीर-आलिया की शादी के बाद ऋषि-नीतू कराना चाहते है ये विशेष पूजा जानें इसकी खास वजह

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर का रिलेशनलशिप हर ओर चर्चा का विषय बना हुआ है जिसे देखते हुए लोग अब इनकी शादी की डेट का भी इंतजार करने लगे हैष लेकिन कपूर खानदान में हो रही तैयारियों को देख लग रहा है कि फैंस की चाहत अब जल्द ही पूरी होने वाली है। अभी कुछ समय पहले उनकी फेक वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। लेकिन अब खबर सुनने में आ रही है कि रणबीर के पापा ऋषि कपूर और मम्मी नीतू कपूर उनकी पोस्ट वेडिंग पूजा स्पेशल जगह करवाना चाहते हैं।

ranbir-alia.jpg

दरअसल, ऋषि और नीतू अपने घऱ पर एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्ड‍िंग के जल्द कंस्ट्रक्शन का काम कराने में लग गए हैं। जानकारी के मुताबिक ऋषि और नीतू अपने बेटे रणबीर की पोस्ट वेडिंग पूजा इसी बिल्ड‍िंग में करवाना चाहते हैं।
बताया जा रहा है कि नीतू ने अपने आर्क‍िटेक्ट को अगले साल सर्द‍ियों तक इसका बेसमेंट पूरा करने को कह दिया है। उनकी यह जल्दबाजी देखकर यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे रणबीर और आलिया की शादी के लिए बिल्ड‍िंग की जल्द कंस्ट्रक्शन पर फोकस कर रहे हैं।

kapoor_family.png

बता दें कि जिस जगह पर दोनों की पूजा होनी है उस बिल्ड‍िंग का नाम कृष्णराज है। जिसे ऋषि और नीतू ने साल 1980 में पाली हिल में खरीदा था। और वे अपने बच्चों रणबीर और रिद्ध‍िमा के संग इस घर में 35 साल बिता चुके हैं। बता दें कपूर्स ने अपने इस 15 माले की बिल्ड‍िंग को गिराने का फैसला कर लिया था। और इसके लिए उन्होनें म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ ग्रेटर मुंबई की ओर से इजाजत भी ले ली थी। आलिया और रणबीर की बात करें तो दोनों इस वक्त वेकेशन पर निकल चुके हैं। पिछले दिनों दोनों को एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट किया गया था वहीं क्रिसमस पर भी दोनों ने फैमिली के साथ नजर आए थे। आलिया ने कपूर्स फैमिली के साथ खूबसूरत क्रिसमस सेलिब्रेट किया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment