लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | क्रिसमस पर कपूर परिवार एक साथ नज़र आया था। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के घर हुई पार्टी में सब खूब मस्ती करते हुए दिखाई दिए थे। अब न्यू ईयर भी पास है, ऐसे में करीना कपूर खान अपनी फैमली के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करने स्विट्जरलैंड गई हैं। रिसेन्टली सबके लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इन फोटोज़ में करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी नज़र आ रहे हैं। करीना के साथ करिश्मा कपूर भी दिखाई दे रही हैं।
Video: कपिल शर्मा ने नन्हे मेहमान संग क्लिक कराई फोटो, अर्चना पूरन सिंह ने कहा- क्यूट
करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) ने एक फोटो सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ भी शेयर की है। जिसमें सैफ काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि हाल ही में तैमूर ने अपने बर्थडे पर क्रिसमस थीम पर केक काटा था। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज़ शामिल हुए थे। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साथ घूमते हुए नज़र आए थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss