लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार्स अपनी उपलब्धियों से पहचाने जाते है और इसी के जरिए ही सुर्खियां बटोरते है लेकिन कई स्टारकिड्स ऐसे हैं, जो पॉपुलैरिटी के मामले में सुपारस्टार्स को मात देते हैं। इन स्टारकिड्स की सोशल मीडिया पर भी बड़ी फैन फॉलोइंग है और स्टार्स की तरह इनकी भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। आइए हम आपको ऐसे ही पॉपुलर स्टारकिड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने साल 2019 में खूब सुर्खियां बटोरीं।
नई तस्वीर देख हैरान हुए दिलीप कुमार के फैंस, अभिनेता ने खुद बताई फोटो की सच्चाई
तैमूर अली खान-(Taimur Ali Khan Pataudi )
करीना कपूर खान(Kareena Kapoor) और सैफ अली खान(Saif Ali Khan) के लाडले बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan)आज हर किसी की पहली पसंद बन चुके हैं। वो हर समय सोशल मीडिया पर छाए रहते है। यहां तक पैपराजी भी तैमूर की एक झलक कैमरे में कैद करने के लिए बेताब रहते हैं। जिसके चलते अब तो तैमूर भी गुस्सा होकर उन्हें जबाब देने में पीछे नही हटते। तैमूर अपनी क्यूटनेस और नटखट अंदाज की वजह से अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं।
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर वायरल हुई हॉट तस्वीरें,देख आप भी हो जाएंगे हैरान!
मीशा कपूर-(Misha Kapoor)
शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) की नन्ही बेटी मीशा कपूर (Misha Kapoor) इतनी क्यूट है कि वो अपनी नटखट हरकतों से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती हैं। सोशल मीडिया पर मीशा की बड़ी फैन फॉलोइंग है। मीशा अक्सर ही अपनी मॉम मीरा राजपूत(Mira Rajput ) के साथ स्पॉट की जाती हैं।
इनाया खेमू-(Inaaya Naumi Kemmu )
इनाया खेमू भी अपनी क्यूटनेस के कारण इतनी पॉपुलर हो चुकी हैं कि वो इस मामले में अपने भाई तैमूर अली खान को भी कड़ी टक्कर देती हैं। इनाया अक्सर तैमूर संग दिखाई देती हैं। साल 2019 में इनाया अपनी क्यूट तस्वीरों और गायत्री मंत्र गाकर चर्चा में रहीं।
सुहाना खान-(Suhana Khan )
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान(Shahrukh Khan) जहां अपने अभिनय से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते रहते है तो वही उनकी बेटी सुहाना खान भी उऩसे कम नही हैं। सुहाना खान डेब्यू से पहले ही पॉपुलैरिटी के मामले में स्टार बन गई हैं। सुहाना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं। शाहरुख की बेटी सुहाना ने साल 2019 में अपनी शॉर्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू से काफी लाइमलाइट बटोरी। इस शॉर्ट फिल्म को सुहाना और उनके फ्रेंड्स ने इंग्लैंड में बनाया था। लेकिन इस 10 मिनट की शॉर्ट फिल्म से सुहाना ने अपने अभिनय से सबको इंप्रेस किया।
अनन्या पांडे-
अनन्या पांडे ने बॉलीवुड में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपने करियर की शुरूआत की। जिसमें उनके अभिनय को लोगों ने इतना पसंद किया जिससे उन्होनें खूब सुर्खियां बटोरीं। पहली फिल्म खत्म होते ही अनन्या की झोली में दूसरी फिल्म पति पत्नी और वो आ गई। फिल्मों के अलावा अनन्या अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं. इसके अलावा साल 2019 मे कार्तिक आर्यन संग अपनी लिंक अप की खबरों की वजह से अनन्या ने खूब सुर्खियां बटोरीं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss