लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
बॅालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) की बहन रंगोली ( rangoli ) हमेशा से अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों जामिया में हुए बवाल से पूरा देश आक्रोश में हैं। ऐसे में मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट ने भी ट्वीट कर इसपर अपना गुस्सा जाहिर किया। लेकिन उनके इस ट्वीट पर रंगोली के रिप्लाई ने एक नया विवाद शुरू कर दिया है।
उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा,'दोस्तों पहले भी इस देश को कई बार विदेशियों के साथ मिलकर हमारे अपनों ने बेच खाया था, अब भी जिनको गुसपैठियों की रोक से दर्द हो रहा है, वहीं हमारा दुश्मन है, हमें भारत माता की रक्षा करनी है, जय हिंद।'
इन ट्वीट्स पर महेश ने कोई रिप्लाई नहीं किया, लेकिन अगली सुबह उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें लिखा था, 'अगर आपको शांति चाहिए तो दूसरों में गलतियां खोजना बंद करें। मां शारदा।'
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss