लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
नई दिल्ली | सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आए दिन अपने ठुमकों के लिए सुर्खियां बंटोरती रहती हैं। हाल ही में यूपी के मुरादाबाद के बीजेपी विधायक (BJP MLA Birthday) के जन्मदिन पर हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी ने अपने ठुमकों से लोगों का दिल जीत लिया। सपना का डांस देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी पड़ी। भीड़ इतनी थी कि बेकाबू हो गई। सपना का ये डांस वीडियो खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है। सपना की पॉपुलैरिटी का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोगों ने मकानों की छतों और पेड़ों पर चढ़कर उनका डांस देखा।
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अब अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सक्रिय हैं। यहां तक कि उन्हें भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर डाला है। अब वो एक शो के लाखों रुपये चार्ज करते हैं। उनका डांस लोग दूर-दूर से देखने आते हैं। सपना का डांस और उनके अनोखे ठुमके लोग उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और बिहार से देखने आते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss