Bigg Boss 13: पारस और माहिरा के किस के बाद से गर्लफ्रेंड आकांक्षा का गुस्सा नहीं हो रहा कम, खत्म करेंगी रिश्ता

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में पारस छाबड़ा ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो सबसे ज्यादा फ्लर्ट के लिए जाने जाते हैं। माहिरा के साथ उनकी नज़दीकियां किसी से छुपी नहीं हैं। वीकेंड का वार में सलमान खान ने उनकी क्लास भी लगाई थी। उन्होंने कहा था कि तुम माहिरा का इस्तेमाल कर रहे हो ये तुमने चिट्ठी में लिखा था। जिसके बाद पारस का इस बात का विरोध किया था। लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पहले ही कई बार अपना गुस्सा ज़ाहिर कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि वो पारस के बाहर आने के बाद इस बारे में डिस्कस करेंगी। आगे उनका रिश्ता कैसा रहेगा इसपर अभी कुछ नहीं कह सकती। अब एक बार फिर उन्होंने पारस से रिश्ता खत्म करने की बात बोल दी है।

पारस छाबड़ा जिस तरह से नेशनल टीवी पर बिहेव कर रहे हैं वो आकांक्षा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने पारस और माहिरा की इस तरह की नज़दीकियों पर सवाल भी उठाया था। खबर है कि आकांक्षा पुरी जल्द ही एक टास्क के दौरान बिग बॉस के घर में एंट्री करेंगी। वो सामने ही अपने रिलेशनशिप पर बात करेंगी। पारस के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना है या नहीं ये आकांक्षा जल्द ही डिसाइट करेंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment