एक्सीडेंट के पांच दिन बाद शबाना आज़मी की हालत के बारे में बोनी कपूर ने दी जानकारी, आईसीयू में नहीं है जाने की इजाज़त

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | 18 जनवरी को शबाना आज़मी के कार एक्सीडेंट (Shabana Azmi Road Accident) के बाद सभी को बहुत बड़ा झटका लगा था। इस सड़क हादसे में शबाना गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद पूरा बॉलीवुड में सकते में आ गया था। उनकी कार को ज़ रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। शबाना को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका आईसीयू में अभी भी इलाज चल रहा है। एक के बाद एक सभी उनके बारे में खबरे दे रहे हैं। पहले उनके फैमली फ्रेंड अतुल तिवारी ने जानकारी दी थी कि वो कैसी हैं और अब बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने उनका हाल बताया है।

बोनी कपूर ने कहा- डॉक्टर्स ने बताया कि कोई खतरे की बात नहीं है। वो अभी दर्द की वजह से बेहोश हैं लेकिन बाकी सब ठीक है। जबकि जावेद साहब, शबाना आजमी के भाई और भाभी तन्वी ठीक नहीं हैं और किसी को भी आईसीयू में जाने की अनुमति नहीं है। शबाना जी फिलहाल बात भी करने लगी हैं। लोगों को पहचान पा रही हैं। लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है ताकि कोई खतरा ना रहे। उन्होंने आगे कहा वो जल्द ही इससे उबर जाएंगी।

बता दें कि शबाना आज़मी और जावेद अख्तर अलग-अलग गाड़ियों में मुंबई से खंडाला जा रहे थे। उसी दौरान शबाना की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। अतुल तिवारी ने बताया था कि सभी थके हुए थे शायद ड्राइवर की आंख लग गई होगी इस वजह से ऐसा हुआ। ड्राइवर ने ऐसी गलती कैसे हुई ये तो वही बता सकता है। वहीं शबाना को अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment