लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का रिश्ता हमेशा से ही सुर्खियों में बनता हुआ आया है। क्योकि इससे जुड़ने के बाद कई हस्तियो की किस्मत बदली है तो कई बर्बाद भी हुआ है। कहा भी जाता है कि कई फिल्मों में अंडरवर्ल्ड का पैसा है। यहां तक कि भारत के मोस्ट वांडेट आतंकी दाऊद इब्राहिम की पार्टी में अक्सर बॉलीवुड सितारो का जमघट भी नजर आते हुए देखा गया है। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे है जिनके करियर को बनाने में अंडरवर्ल्ड ने अपना पैसा लगाकर उन्हे आगे बढ़ाया था आज वो एक गुमनामी जिंदगी जीते हुए गुजर बसर कर रही हैं। जानिए अंडरवर्ल्ड के प्यार में फंसी उन अभिनेत्रियों के बारे में..

मोनिका बेदी और अबू सलेम
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है। एक्ट्रेस मोनिका बेदी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहम के राइट हैंड कहे जाने वाले अबू सलेम से प्यार के जाल में फसी थी। मोनिका को फिल्म में लाने में इनका ही बड़ा हाथ था। लेकिन अबू सलेम के प्यार वो इस तरह से पागत हो गई कि उन्होनें अपना करियर भी दांव में लगा दिया। मोनिका के मुताबिक वो नहीं जानती थीं कि अबू सलेम अंडरवर्ल्ड का सदस्य है। 18 सितंबर 2002 को फर्जी पासपोर्ट के मामले में मोनिका को गिरफ्तार किया गया था। यहीं से दोनों के प्यार का अंत हो गया।

मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम
'राम तेरी गंगा मैली' की हीरोइन मंदाकिनी जहां अपने अभिनय और खूबसूरती से लोगों को अपना दिवाना बना रही थी। वहीं दूसरी ओर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम उनके प्यार में पागल हो गए। और यह प्यार इस कदर बढ़ा कि मंदाकिनी नें अचानक से बॉलीवुड की दुनिया से गायब हो गई। साल 1994-95 में दुबई शारजाह में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ इन दोनों का चेहरा एक बार फिर सबके सामने आया तो देखकर हर कोी हैरान हो गया। इसके बाद से दोनों की फोटो और कई कहानियों ने सुर्खियां भी बटोरीं। लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया। मंदाकिनी का करियर 1996 में आई फिल्म जोरदार के साथ खत्म हो गया। कहा ये भी गया कि दाऊद के चलते ही कई फिल्मों में मंदाकिनी को लिया गया। आज यही एक्ट्रेस गुमनामी की जिंदगी जी रही है।

ममता कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी
ममता कुलकर्णी यह वो नाम है जिसका एक समय बॉलीवुड में राज हुआ करता था। बड़े-बड़े स्टार्स इस हॉट अभिनेत्री के साथ काम करना चाहते है। करियर के तेजी से बढ़ते ग्राफ को ममता की एक गलती ने गर्त में मिला दिया। उनका नाम अंडरवर्ल्ड के सरगनाओं से जुड़ने लगा था। उनकी नजदीकियां ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से बढ़ने लगी थीं और फिर दोनों ने शादी भी की। 2016 में ममता कुलकर्णी को केन्या एयरपोर्ट पर पति विक्की गोस्वामी के साथ ड्रग तस्करी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया। अब ममता संन्यासी बनकर जीवन बिता रही हैं।

सोना और हाजी मस्तान
एक वक्त पर अंडरवर्ल्ड में हाजी मस्तान की तूती बोलती थी। हाजी मस्तान ने सोना को पहली बार अपने प्रोडक्शन की एक फिल्म में देखा था और उसी वक्त उसने सोना से शादी करने का फैसला कर लिया। शादी का प्रस्ताव लेकर हाजी मस्तान सोना और उनकी मां के पास पहुंचा। सोना ने हाजी मस्तान के शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। दोनों की शादी हुई लेकिन डॉन की मौत के बाद सोना को बदहाली से गुजरना पड़ा।

अनीता अयूब और दाऊद इब्राहिम
90 के दशक की पाकिस्तानी अभिनेत्री अनीता अयूब अभी बॉलीवुड में अपना करियर बना ही रही थी कि दाऊद के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों के रिश्ते की अफवाह तेजी से फिल्म इंडस्ट्री में फैलने लगी। खबरें थी कि जब प्रोड्यूसर जावेद सिद्दीकी ने 1995 में अनीता को अपनी फिल्म में लेने से मना किया, तो दाऊद के गैंग ने उसे मार डाला। उस समय दाऊद की फिल्म इंडस्ट्री में खासी दिलचस्पी थी। सुना तो ये भी जाता है कि वो कई फिल्मों में पैसा भी लगाता था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss