करीना कपूर की भाभी बनने को तैयार तारा सुतारिया, सासूं मां से मिला बड़ा तोहफा!

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | अभी कुछ ही दिन हुए हैं करीना कपूर (Kareena Kapoor) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के कज़िन भाई अरमान जैन (Armaan Jain) की शादी को जब पूरा कपूर खानदान मस्ती के अंदाज में नज़र आया था। अरमान के रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से चार चांद लगाए थे। जिसमें सबकी निगाहें तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और आदर जैन (Aadar Jain) की जोड़ी ने खीचीं थी। दोनों ने साथ में परफॉर्म किया था जिसके बाद से ये माना जाने लगा था कि तारा का कपूर परिवार से अच्छा बॉन्ड हैं। अरमान के छोटे भाई आदर जैन की फैमली फोटो में भी तारा नज़र आई थीं जिसे रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी ने शेयर किया था। अब आदर की मां ने अपनी बहू को लेकर दिल की बात बता दी है।

बता दें कि रीमा जैन (Reema Jain) बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता राज कपूर की बेटी हैं। वहीं तारा (Tara Sutaria) की ही तरह आदर जैन (Aadar Jain) भी बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की कोशिशों में हैं। साल 2017 में वो कैदी बैंड में नज़र आ चुके हैं। जो दर्शकों के बीच कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। जबकि तारा सुतारिया ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' से किया। उसके बाद वो फिल्म मरजावां में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नज़र आईं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन ही कर पाईं लेकिन तारा की एक्टिंग लोगों को पसंद आई। अब तारा फिल्म तड़प में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के साथ दिखाई देंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment