मलाइका अरोड़ा के संग शादी करने के तैयार नही है अर्जुन कपूर , सामने आई ये बड़ी वजह

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से रिलेशन में हैं। जिनके अफेयर की चर्चा आप हर जगह देख सकते है। लेकिन इनके रिश्ते को लेकर एक खबर सुनने को आ रही है कि ये लोग अभी नही बंध सकते है शादी के बंधन में..

खबरें तो ऐसी भी आ रही हैं कि मलाइका अरोड़ा तो शादी करने के लिए राजी हैं। लेकिन अर्जुन कपूर इस बात के लिए अभी मंजूर नही है। जबकि अर्जुन कपूर का परिवार भी चाहता है कि ये अर्जुन की शादी जल्दी हो जाए लेकिन एक्टर अभी तैयार नहीं है। अर्जुन के मुताबिक जब सही समय आएगा वो शादी कर लेंगे।

arjun-malla.jpeg

एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने अपनी शादी को लेकर इस बात का खुलासा किया था। जिसमें उन्होंने कहा था ' मैं जरूरत से ज्यादा ही मैच्योर हूं, कई बार इसके चलते मुझे खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। अब जब इतना बड़ा फैसला लेना है तो सब कुछ सोचकर लिया जाएगा। ना जल्दी लिया जाएगा और ना ही देर से। बिल्कुल ठीक समय पर बता दिया जाएगा'

अर्जुन कपूर ने इंटलव्यू के दौरान यह तक कहा है कि मैने मलाइका के संग चल रहे रिश्ते को किसी से छिपाया नही हैं। उन्हें जिंदगी में सेटल होना है। वो शादी करना चाहते हैं। लेकिन वो कब, कहां, किस जगह होगी। इस बात का ही इंतजार हर किसी को हो रहा है। वैसे मलाइका और अर्जुन के शादी में देरी करने की वजह उनके बिजी प्रोजेक्ट भी बताए जा रहे हैं।

वर्क फर्ंट की बात करे तो अर्जुन कपूर इस साल 2 बड़े प्रोजेक्ट उनके हाथ में हैं। वो दिबाकर बनर्जी निर्देशित 'संदीप और पिंकी फरार' में काम करने वाले हैं। उन्हें एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के अपोजिट कास्ट किया है।

मलाइका अरोड़ा की बात करें तो वो एक डांस रियलिटी शो जज करने जा रही हैं। वो ' इंडियास बेस्ट डांसर' में जज की भूमिका अदा करेंगी। उनके साथ गीता कपूर और टेरेंस लुईस भी जज के रूप में दिखेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment