हाथों में चॉकलेट और कंधे पर बैग फुल स्टाइल में मां करीना संग स्पॉट हुए तैमूर अली खान, देखें ये तस्वीरें

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। नई दिल्ली। मीडिया के मोस्ट फेवरेट स्टार किड् तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) को हर कोई अपने कैमरों में कैद करना चाहता है। छोटी सी ही उम्र में तैमूर ने स्टारडम को हासिल कर लिया है। तैमूर के डे प्लान क्या है, वो कहां है, कैसे रहते हैं इन सभी चीज़ों के बारें में जानने के लिए फैंस हमेशा इच्छुक रहता है। तैमूर की हर छोटी सी छोटी चीज़ हमेशा सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती है।

kareena kapoor khan with taimur ali khan

हाल ही में तैमूर अली खान को मम्मी करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) संग एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया । इस दौरान वो काफी क्यूट लग रहे थे। तैमूर की लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रीन चेक कलर की शर्ट, ब्लू डेनिम जींस पहनी थी के साथ ब्लैक कलर के जूते पहने थे। तैमूर जब बाहर आए तो उनके कंधों पर ब्लैक कलर का बैग लटका हुआ था। साथ ही हाथों में खूब सारी चॉकलेट्स भी थी।

kareena kapoor khan with taimur ali khan

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) मीडिया को देख पोज कर रही हैं लेकिन तैमूर आगे की चले जाते हैं। करीना कपूर खान के लुक की बात करें तो वो हमेशा की तरह ही सिंपल लुक में भी काफी खूबसूरत लग रही थी। करीना ने मल्टी कलर की ब्लू डेनिम जैकेट पहनी थी। जिसके साथ उन्होंने ग्रे पलाजो पहना है। पिंक कलर की लिपस्टिक के साथ ब्लैक कलर के गॉगल उनके लुक को काफी ग्लैमरस बना रहा है।

kareena kapoor khan with taimur ali khan

बता दें कि तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) की बढ़ती लोकप्रियता के बाद केरल के एक उद्यमी ने तैमूर का 54 सेमी का गुड्डा बनाया है जो बाजार में खूब बिका भी। जिसके बाद करीना कपूर खान ने कहा था कि वो गुड्डा बिल्कुल भी मेरे बेटे तैमूर अली खान जैसा नहीं दिखाई देता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment